योजना के तहत 11 लाख 36 हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान
प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के तहत जिले में 989 गर्भवती महिलाओं के लिए 11 लाख 36 हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान की जा चुकी है। योजना के तहत गर्भवती महिलाओं एवं नवजात शिशुओं के लिए पोषक आहार उपलब्ध करवाया जाता है। जिसकी वजह से गर्भवती महिलाएं बीमारी से दूर एवं नवजात शिशु कुपोषण से दूर रह सके।
योजना के तहत इस तरह दी जाती है सहायता राशि
प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना देश में 1 जनवरी 2017 से प्रारंभ की गई है। गर्भवती महिला को 150 दिन बाद प्रथम किश्त के रूप में 1 हजार, गर्भधारण के 6 से 9 माह तक टीकाकरण पूरे होने पर द्वितीय किश्त में 2 हजार एवं जीवित शिशु के पूर्ण टीकाकरण होने पर तृतीय किश्त में 2 हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान की जाती है।
मृत्यु दर रोकना है योजना का उद्देश्य
प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना का गर्भवती महिला एवं नवजात शिशुओं की मृत्युदर को रोकना योजना का प्रमुख उद्देश्य है। आंगनबाड़ी केन्द्रों पर महिला कार्यकर्ताओं द्वारा गर्भवती महिलाओं से फॉर्म भरवाकर पंजीयन कर ऑनलाइन फीडिंग कराया जाता है।