पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • फर्जीवाड़े में जिला प्रमुख अभय मीणा सस्पेंड

फर्जीवाड़े में जिला प्रमुख अभय मीणा सस्पेंड

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राज्य सरकार ने करौली जिला प्रमुख अभय कुमार मीना को मंगलवार को सस्पेंड कर दिया। मीना इस दौरान जिला परिषद के किसी कार्य एवं कार्यवाही में हिस्सा नहीं ले सकेंगे। फर्जी नाम के दस्तावेजों के आधार पर जिला प्रमुख का चुनाव लड़ने की एक शिकायत की जांच संभागीय आयुक्त ने कलेक्टर से करवाई थी। पंचायतीराज विभाग ने जांच रिपोर्ट पर मीना को सस्पेंड कर दिया। इससे कांग्रेस को झटका लगा है। मीना कांग्रेस पार्टी के विधायक एवं विधानसभा में पार्टी के उपनेता रमेश मीणा के भाई है। पुलिस ने प्रथम दृष्टया आरोप प्रमाणित मानते हुए कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी। अभय मीणा हाईकोर्ट से जमानत पर है। पंचायतीराज विभाग के संयुक्त सचिव के अनुसार जिला प्रमुख की ओर से प्रस्तुत स्पष्टीकरण की प्रति सहित प्रकरण की जांच रिपोर्ट संभागीय आयुक्त ने विभाग को भिजवाई थी। इस मामले का भास्कर ने ही सबसे पहले खुलासा किया था।

एफआईआर व जांच रिपोर्ट में ये तथ्य सामने आए

1990-91 में जिस स्कूल से आठवीं पास की अंकतालिका पेश की गई, तब वो स्कूल अस्तित्व में ही नहीं था।

वर्ष 2003 में अभय मीणा ने बड़े भाई रघुवीर मीणा की मौत होना बताया, यह नाम उनका खुद का है। इस नाम को कोई बड़ा भाई नहीं है। ये बयान उन्होंने संभागीय आयुक्त कार्यालय में दर्ज करवाया था।

नवंबर 2017 में शिक्षक व वार्ड पंचों ने तस्दीक की-अभय मीणा असल में रघुवीर मीणा है।

वर्ष 1998 में जारी पहचान पत्र संख्या 528251 में रघुवर पुत्र शंकर नाम दर्ज है। इसी निर्वाचक नामावली में वर्ष 2002 में नाम अभय कुमार मीणा पुत्र शंकर मीणा नाम दर्ज है।

सियासत : करौली जिला प्रमुख कांग्रेस के विधायक व विधानसभा में उपनेता रमेश मीणा के भाई हैं। सियासी रंजिश को लेकर ही उनके खिलाफ लगातार शिकायतें की गई। इसके बाद संभागीय आयुक्त ने जांच की। इसमें फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ।

असर...

िजला परिषद की कार्यवाही में हिस्सा नहीं ले सकेंगे

आदेश के मुताबिक जिला प्रमुख अभय मीणा अब जिला प्रमुख की किसी भी कार्यवाही में हिस्सा नहीं ले सकेंगे। संभागीय आयुक्त ने पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज करवाने के साथ अनुशासनात्मक करने को कहा था। जांच में भी आरोप प्रमाणित पाने पर पुलिस ने भी अभय कुमार मीणा के खिलाफ अदालत में चार्जशीट पेश कर दी। इससे पहले अभय मीणा हाईकोर्ट से जमानत ले चुके हैं। एफआईआर दर्ज होने के बाद अभय कुमार मीणा कई बार जिला परिषद आए और कार्यवाही में हिस्सा लिया, लेकिन वो हिस्सा नहीं ले सकेंगे।

आगे क्या : जिला प्रमुख का चार्ज उप जिला प्रमुख को दे सकते हैं या जिला प्रमुख के लिए दुबारा चुनाव हो सकता है।

खबरें और भी हैं...