पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बैसला ने दिया 7 दिन का अल्टीमेटम, पीलूपुरा मेंे 23 को होगा आरपार की लड़ाई का एलान

बैसला ने दिया 7 दिन का अल्टीमेटम, पीलूपुरा मेंे 23 को होगा आरपार की लड़ाई का एलान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यालय संवाददाता |हिंडौन सिटी/ सूरौठ/ कंजोली

एसबीसी में पांच फीसदी आरक्षण की मांग को लेकर पिछले 11 वर्षों से आंदोलन कर रहे गुर्जर समाज की मंगलवार को बयाना के गांव अड्डा में हुई महापंचायत में कर्नल बैसला ने सरकार को सात दिन का अल्टीमेटम दिया है। कहा कि इस अवधि में सरकार ने गुर्जरों के आरक्षण की मांग को गंभीरता से नहीं लिया तो 23 मई को गुर्जर समाज के लोग पीलूपुरा में जुटेंगे। जहां गुर्जर आंदोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए आरपार की लड़ाई की घोषणा की जाएगी। महापंचायत में प्रदेशभर के गुर्जर बाहुल्य क्षेत्र के गांवों के 7 हजार से अधिक पंच-पटेल एकत्र हुए। गुर्जर महापंचायत को अतरसिंह एडवोकेट, हिम्मत सिंह, हाकिम सिंह, शैलेन्द्र सिंह, श्रीराम बैसला, भूरा भगत, दीवान शेरगढ़, मानधाता गुर्जर, राजेन्द्र सिंह, मुखराज गंगापुर सिटी, प्रहलाद खटाना, जसवंत मूडिया, गोपेंद्र पावटा, रामकेश, यदुवीर सिंह बघेल, रतन सिंह सरपंच, अंकुश कोटपूतली, शीशराम गुर्जर, राजाराम अड्डा आदि ने संबोधित किया। वक्ताओं ने कहा कि सरकार ने हमें आरक्षण दिलाने के लिए गंभीर प्रयास नहीं किए। जो बिल खारिज हुआ, उस पर रिवीजन याचिका भी दायर नहीं की गई।

अड्‌डा में हुई महापंचायत

करौली-भरतपुर-धौलपुर-सवाईमाधोपुर-जयपुर-भीलवाड़ा-अजमेर-दौसा-अलवर-टोंक व कोटा से 7 हजार से अिधक लोग पहुंचे, दोपहर दो बजे शुरू हुई महापंचायत, बैसला 3 बजे पहुंचे

वार्ता का मसौदा सुनाया : ओबीसी का वर्गीकरण कर आरक्षण देना सरकार के हाथ में नहीं

महापंचायत में गुर्जर प्रतिनिधिमंडल से सोमवार की रात सरकार से हुई वार्ता का मसौदा सुनाया गया। प्रवक्ता हिम्मत सिंह ने कहा कि सरकार का कहना है कि वे गुर्जरों के आरक्षण दिलवाने के पक्ष में है, लेकिन ओबीसी का वर्गीकरण कर आरक्षण देना सरकार के हाथ में नहीं है। यह केन्द्र का मामला है। ऐसे में सरकार का रुख स्पष्ट नहीं हो रहा है।

आंदोलन शुरू करने के लिए हंगामा, बैसला ने किया शांत

महापंचायत में मौजूद लोगों ने महापंचायत के बाद से ही आंदोलन करने की बात करते हुए हंगामा कर दिया, लेकिन बैसला ने यह कहते हुए लोगों को शांत किया कि वे 2007 की पुनरावृत्ति नहीं चाहते है। गुर्जर आंदोलन के दौरान 72 लोगों की कुर्बानी उन्हें याद है। सरकार को सात दिन का समय देना चाहिए। इस अवधि में सरकार ने नहीं सुनी तो महापंचायत के बाद आरपार की लड़ाई का ऐलान करेंगे।

अंधड़ से बैसला के भाषण में खलल

गांव अड्डा में मंगलवार को गुर्जर महापंचायत में शामिल होने के लिए सुबह से ही करौली, भरतपुर, धौलपुर, सवाईमाधोपुर, जयपुर, भीलवाड़ा, अजमेर, दौसा, अलवर, टोंक, कोटा आदि स्थानों से गुर्जर समाज के पंच-पटेलों का आना शुरू हो गया। दोपहर 2 बजे से शुरू हुई गुर्जर महापंचायत की अध्यक्षता नहराराम रायका ने की। कर्नल बैसला महापंचायत में करीब 3 बजे आए और अंत में 4:30 बजे अपना संबोधन दिया। इस दौरान अंधड़ से उनके भाषण में खलल भी पड़ा।

सुरक्षा के विशेष इंतजाम : रेलवे स्टेशन पर तैनात रहा जाब्ता, रोडवेज बसें नहीं चली, यात्री करते रहे इंतजार

हिंडौन सिटी. गुर्जरों की महापंचायत को देखते हुए मंगलवार को सुरक्षा के विशेष बंदोबस्त किए गए। रेलवे स्टेशन पर पुलिस बल तैनात किया। इसके अलावा सुरक्षा के मद्देनजर रोडवेज की बसें भी नहीं चली। यात्री स्टैंड पर बसों का इंताजर करते रहे। (देखें पेज 18)

खबरें और भी हैं...