पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मदनमोहन जी के हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

मदनमोहन जी के हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंगलवार को अमावस्या के दिन शहर के आराध्यदेव श्री मदनमोहन जी महाराज के शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों से आए हजारों श्रद्धालुओं ने दर्शन कर मनौतियां मांगी। श्री मदनमोहन जी मंदिर परिसर में मंगला से पूर्व ही श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया और श्री मदनमोहन जी के जयकारों से मंदिर परिसर पूरा गुंजायमान हो गया। वहीं श्री मदनमोहन जी के दर्शनों की मन में लालसा लिए रंग-बिरंगे परिधानों में नजर आ रहे श्रद्धालुओं पर तेज धूप और थकान का भी कोई असर नजर नहीं आ रहा था वे तो बस केवल मदनमोहन जी महाराज की एक झलक पाने के लिए शीघ्र से शीघ्र मंदिर परिसर में पहुंचने के लिए उत्साह के साथ आगे बढ़ रहे थे। इस दौरान कई श्रद्धालु कनक दंडवत करते हुए मंदिर परिसर पहुंचे और श्रद्धालुओं ने मदनमोहन जी महाराज के दर्शन कर प्रसाद लिया। वहीं शहर सहित आसपास के गांवों में शनि जयंती भी मनाई गई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने शनि मंदिरों में शनि देव भगवान का तेल से अभिषेक करने के साथ उड़द की दाल से बने व्यंजनों का भाेग लगाया तथा जयकारों से शहर का माहौल धर्ममय हो गया।

शहर के धार्मिक युवाओं ने मदनमोहन जी मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को ठंडा पानी पिलाने के लिए प्याऊ खोली तथा उन्हें ठंडा पानी पिलाने के साथ मीठा शरबत पिलाया। धार्मिक युवाओं ने कहा कि श्रद्धालुओं की सेवा करने से उन्हें पुण्य के साथ खुशी भी मिलती है। यह एक धार्मिक काम है।

अमावस्या के दिन मदनमोहन जी महाराज के दर्शनों को आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ अधिक होने से शहर के चाय-नाश्ता,ज्यूस,चूड़ी,फूल माला व अन्य दुकानदारों की अच्छी खासी बिक्री हुई।

खबरें और भी हैं...