पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पाराशर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व माली जिलाध्यक्ष

पाराशर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व माली जिलाध्यक्ष

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पत्रकार संगठन जार के प्रदेशाध्यक्ष नीरज गुप्ता ने करौली जिलाध्यक्ष पद पर गोपाल माली को नियुक्त कर जिला कार्यकारिणी शीघ्र गठित करने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान जार के पूर्व जिला अध्यक्ष व दैनिक भास्कर करौली के ब्यूरो चीफ सुनील पराशर को प्रदेश कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य नियुक्त किया है।

सुनील पाराशर के प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल होने पर तथा गोपाल माली के जार का जिलाध्यक्ष घोषित होने पर मनोज जैन, सुखदेव डागुर, धर्मेंद्र शर्मा,उमेश शर्मा, धनुर्धर शर्मा, कमलेश पाराशर, विमल बंसल, राकेश अग्रवाल, मदनमोहन गुप्ता, बालकृष्ण वर्मा, रामावतार मीना, ओमप्रकाश मीना, रवि सिंघल, मुकेश गुप्ता आदि ने प्रसन्नता जाहिर कर इसे संगठन हित में अच्छा निर्णय बताया है। उन्होंने खुशी का इजहार करते हुए कहा कि पाराशर को प्रांतीय संगठन में नियुक्ति दिए जाने से क्षेत्र के पत्रकारों को प्रदेश स्तर पर भी प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा। वहीं जिले के पत्रकारों की समस्याएं आसानी से प्रदेश स्तर तक पहुंचेंगी और समाधान में भी मदद मिलेगी।

सुनील पाराशर

गोपाल माली

खबरें और भी हैं...