पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सात दिन में फिर राजस्व लोक अदालत शिविर लगाने के निर्देश

सात दिन में फिर राजस्व लोक अदालत शिविर लगाने के निर्देश

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महाराजपुरा एवं नानपुर ग्राम पंचायत का मामला

भास्कर न्यूज | करणपुर

महाराजपुरा व नानपुर ग्राम पंचायत मुख्यालय पर मंगलवार को राजस्व लोक अदालत शिविर का आयोजन किया गया।

इस दौरान करौली मुख्य कार्यकारी अधिकार एवं अतिरिक्त जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल ने नागपुर मे आयोजित शिविर का निरीक्षण किया और शिविर मे अधिकारी कर्मचारियों से सवाल जबाव कर जमकर खिंचाई की गई। वही अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने महाराजपुरा व नानपुर मे सात दिन बाद दुबारा राजस्व लोक अदालत शिविर रखने के निर्देश दिए है।

इस दौरान सपोटरा एसडीएम राजपाल यादव,तहसीलदार बुद्धि प्रकाश मीना,मंडरायल विकास अधिकारी सुरेश बागौरिया,पीएचईडी कनिष्ठ अभियंता रामलाल मीना,सपोटरा बीईओ लखन लाल मीना सहित कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे ।

चार लंबित प्रकरण निपटाए

महाराजपुरा मे नामातंकरण 28, सहमति बंटवारे 4,नकल 32, नानपुर मे नामातंकरण 20, सहमति बंटवारे 2,नानपुर ग्राम पंचायत के भैरोपुरा गांव के किसानों के कई साल पुराने चार लंबित प्रकरण मौके पर ही निपटाए।

एडीएम को नहीं दे पाए जवाब

अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने सपोटरा पीएचईडी जेईएन रामलाल मीना से करणपुर क्षेत्र मे हैडपंपो की संख्या पूछी तो जबाव ही नहीं दे पाए। वही नानपुर के हल्का पटवारी विनीत गुप्ता से सिवायचक भूमि पर बने हुए मकानों की रिपोर्ट मांगी। वही अभी तक कितनी तरमीम हुई है तो वह भी जवाब नहीं दे सके।

7 दिन में अतिक्रमण हटाने के निर्देश

अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने मंडरायल बीडीओ व नानपुर सचिव से अमरापुर स्कूल मे हो रहे अतिक्रमण को बारे मे जानकारी ली उन्होंने कहां कि सरकारी स्कूल की भूमि पर हो रहे अतिक्रमण को 7 दिन मे तुरंत हटाने के निर्देश दिए।

खबरें और भी हैं...