पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अपहरण का आरोपित जमानत पर रिहा, मुकदमा वापस लेने के लिए जान से मारने की धमकी

अपहरण का आरोपित जमानत पर रिहा, मुकदमा वापस लेने के लिए जान से मारने की धमकी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करौली. विवाहिता के फिर अपहरण करने की धमकियां मिलने से परेशान परिजन ने सुरक्षा के लिए एसपी के पास पहुंचे।

करौली| शहर के चटीकना मोहल्ले की विवाहिता के अपहरण मामले में आरोपितों ने महिला के परिवारजनों को मुकदमा वापस न लेने पर जान से मारने की धमकी दी है। विवाहिता के ससुराल व पीहर पक्ष के परिजनों ने एसपी से जानमाल की सुरक्षा के साथ न्याय दिलाने की गुहार लगाई है।

पूर्व में दो बार अपहृत की गई चटीकना की विवाहिता एवं गांव जगर निवासी उसकी माता व भाई आदि ने बताया कि 17 मई की सायं 7 बजे अपहरण के नामजद आरोपितों ने पीडि़ता की मां को फोन कर गालियां दीं और जान से मारने की धमकी दी है। गांव गुडला निवासी रामकेश जाटव एवं उसके दो साथी जगर निवासी लक्ष्मण व महेश पर अपहरण के मामले को रफा दफा नहीं करने पर फिर अपहरण करने व जान से मारने की धमकी देने का नामजद आरोप लगाया है तथा विवाहिता की सुरक्षा के साथ अन्य परिजनों की जानमाल की सुरक्षा और आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई करने पुलिस अधीक्षक से मांग की है। पीडितों ने बताया कि चार माह पूर्व 16 जनवरी को विवाहिता का आरोपितों ने अपहरण किया था। मामले में करौली महिला थाने में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोपित रामकेश को पुलिस ने गिरफ्तार किया था,मगर वह जमानत पर छूट गया।

खबरें और भी हैं...