पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सगे भाई की हत्या के आरोपित रामसिंह को आजीवन कारावास, 10 हजार रुपए का दंड

सगे भाई की हत्या के आरोपित रामसिंह को आजीवन कारावास, 10 हजार रुपए का दंड

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सगे भाई की हत्या के आरोपित रामसिंह को आजीवन कारावास, 10 हजार रुपए का दंड

करौली| मामूली विवाद में अपने सगे भाई की हत्या करने के अभियुक्त भाई रामसिंह गुर्जर को बुधवार को न्यायालय ने आजीवन कारावास एवं 10 हजार रुपए के अर्थदंड की सजा सुनाई है। अपर लोक अभियोजक मिथलेश पाल ने बताया कि अभियुक्त रामपुर धाभाई निवासी रामसिंह गुर्जर ने अगस्त 2016 में रामपुर धाभाई गांव में रहने वाले अपने भाई बुद्धू गुर्जर के खेतों में मवेशी चराते समय बुद्धू गुर्जर से कहासुनी होने पर उसकी कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। इस दौरान बचाव में आए रामसिंह के पुत्र प्रकाश को भी घायल कर दिया। पुलिस ने पर्चा बयान के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी रामसिंह को गिरफ्तार कर अदालत में चालान पेश किया। जिस पर बुधवार को दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद एडीजे बृजेश शर्मा ने रामसिंह को हत्या का दोषी मानते हुए उसे आजीवन कारावास एवं 10 हजार रुपए के आर्थिक दंड की सजा सुनाई है।

चौड़ागांव नदी : बिजली के खंभे से टकराने से बाइक सवार की मौत, शिनाख्त नहींं

नारौली डांग| सपोटरा नारौली मुख्य सड़क मार्ग के चौड़ागांव नदी के पास बिजली के खंभे से टकराने पर एक बाइक सवार गंभीर रुप से घायल हो गया।जिसे ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सपोटरा ले जाया गया। पुलिस चौकी प्रभारी रमेश खटाना ने बताया कि बुधवार की शाम करीब 6 बजे सपोटरा से नारौली डांग की तरफ बाइक नं. आर जे 34 एससी 1334 को चलाकर तेज गति से आ रहा था।चौड़ागांव नदी के समीप सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से टकरा गया।जिसके सिर मे गंभीर चोट आने से इलाज के दौरान मौत हो गई।शव की अब तक पहचान नहीं हो पाई है।

परीता में गोलीकांड मामले में पांच माह से फरार आरोपित को दबोचा, दो बाइक जब्त

कुडगांव| गांव परीता में 5 माह पूर्व हुए गोलीकांड के आरोपी को पुलिस ने अवैध मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी दिनेश मीणा ने बताया कि गांव गिरवरपुरा में फरवरी माह में आपसी विवाद को लेकर गोलीकांड हो गया था। आरोपी की सूचना मुखबिर ने दी। थाना प्रभारी पुलिस जाब्ते के परीता गांव में पहुंचे और दबिश दी। जहां से पुलिस ने गोली कांड के आरोपी केशव मीणा को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि पूर्व में भी पुलिस ने कई बार दबिश दी थी। आरोपी पूर्व में पुलिस दबिश के दौरान दो मोटरसाइकिलों को मौके पर छोड़कर फरार हो गया था, जिन्हें जब्त कर लिया है।

मसावता में सीसी रोड के निर्माण में बाधक बने अतिक्रमणों को तहसील प्रशासन ने किया ध्वस्त

नारौली डांग| ग्राम पंचायत नारौली डांग में मसावता गांव को जाने वाले आम रास्ते से बुधवार शाम तहसीलदार बुद्घिप्रकाश मीना के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाया गया। तहसीलदार ने बताया कि नारौली डांग से मसावता गांव के आबादी रास्ते पर ग्रामीणों कब्जा कर रास्ता सिकुड़ा दिया था। इसके कारण ग्राम पंचायत द्वारा कराया जा रहा सीसी रोड़ का निर्माण कार्य काफी दिनों से बंद पड़ा हुआ था।अतिक्रमियों को अतिक्रमण हटा लेने की मौहलत दी थी, लेकिन इसके बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाने पर पंचायत समिति विकास अजीत सहरिया मय पुलिस जाब्ता लेकर अतिक्रमण को जेसीबी से हटाकर रास्ते को चालू कर दिया गया है।

खबरें और भी हैं...