विधायक दर्शनसिंह गुर्जर का जुग्गीनपुरा में फूंका पुतला
करौली. जुग्गीनपुरा में में विधायक दर्शन सिंह गुर्जर का पुतला फूंकते लोग।
करौली| जुग्गीनपुरा में बुधवार को ग्रामीणों ने करौली विधायक दर्शनसिंह गुर्जर का पुतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने विधायक पर कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला की मुखालफत करने का आरोप लगाते हुए निंदा की। गुर्जर समाज के युवा नेता हाकिम सिंह बैंसला,ने बताया कि 15 मई को कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला के नेतृत्व में अड्डा में महापंचायत में 12 गांव बैंसला ने शिरकत की थी। लेकिन विधायक दर्शनसिंह गुर्जर ने अड्डा की महापंचायत में नहीं पहुंचकर मोरोली में हुई पंचायत में भाग लिया। दर्शनसिंह सहित मोरोली में उसी दिन पंचायत करने वाले लोगों ने समाज को विघटित करने, समाज की एकता को खंडित करने व समाज की भावनाओं के साथ खिलवाड़ करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि 1 विधायक गुर्जर यह भूल गए कि 12 गांव बैंसला कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला की एक आवाज पर मर मिटने के लिए तैयार हैं। ग्रामीणों ने कहा कि विधायक ने विपक्ष में रहते हुए समाज के आरक्षण के मुद्दे को कभी नहीं उठाया। इससे समाज के लोगों में नाराजगी है।