पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भारतीय किसान संघ की बैठक संपन्न

भारतीय किसान संघ की बैठक संपन्न

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मासलपुर| खेड़िया और नारायणा गांव में बुधवार को भारतीय किसान संघ की बैठक हुई। बैठक में भारतीय किसान संघ के प्रांतीय मंत्री परमानन्द ने कहा कि किसानों की समस्याओं को लेकर राज्य स्तर पर एक अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत 21 मई को करौली जिला मुख्यालय पर कलेक्टर के माध्यम से सरकार को ज्ञापन दिया जाएगा। जिसमें जल संरक्षण के साथ किसानों की फसल का उचित मूल्य दिलाने के लिए तहसील स्तर पर खरीद केंद्र व किसानों के बिजली के बिलों की दर कम करने तथा कर्ज माफ किए जाने की मांग की जाएगी। इसके लिए गांवों से ज्यादा से ज्यादा किसान भाग लें।

खबरें और भी हैं...