पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कुड़गांव में 120 मरीजों की जांच कर किया निशुल्क उपचार

कुड़गांव में 120 मरीजों की जांच कर किया निशुल्क उपचार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुड़गांव| कस्बे के डफलपुर मोड के पास करौली गंगापुर हाईवे सड़क मार्ग पर स्थित आरडी जनरल हॉस्पिटल के 4 वर्ष पूर्ण होने पर निशुल्क परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें अनुभवी डॉक्टर द्वारा विभिन्न प्रकार की बीमारियों की जांच कर परामर्श दिया गया एवं जांच कर ऑपरेशन भी किए गए

मंगलवार को कस्बे के आरडी जनरल हॉस्पिटल के डायरेक्टर बी.पी. मीणा द्वारा हॉस्पिटल में 4 वर्ष पूर्ण होने पर निशुल्क परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ मां सरस्वती के चित्रपट के समक्ष दीप प्रज्वलित कर डॉक्टर मुकेश मीणा द्वारा किया गया। इसके बाद डाबरा, बालौती, रामपुर, महमदपुर, नयावास, जटवारी सहित अन्य गांवों के मरीज सुबह ही अपना उपचार एवं निशुल्क परामर्श लेने के लिए अस्पताल पहुंच गए। जहां सवाई माधोपुर, जयपुर, गंगापुर सिटी जैसे शहरों से शिविर में परामर्श एवं मरीजों का ऑपरेशन करने के लिए आए अनुभवी डॉक्टरों द्वारा निशुल्क जांच कर परामर्श दिया गया। शिविर में डॉक्टर मुकेश मीणा द्वारा लंबे समय से गंभीर बीमारियों से ग्रस्त एवं सिर का ऑपरेशन कर कष्ट या गांठ निकाली गई। डॉक्टर द्वारा बच्चेदानी, अपेंडिक्स, हर्निया, ब्लड शुगर, हाइपरटेंशन, गठिया, बाय की बीमारियों से ग्रस्त मरीजों का उपचार किया गया।

खबरें और भी हैं...