पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • राशन सामग्री एवं पानी की समस्या के हल के लिए संभागीय आयुक्त को घेरा

राशन सामग्री एवं पानी की समस्या के हल के लिए संभागीय आयुक्त को घेरा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यालय संवाददाता | हिंडौन सिटी(ग्रामीण)/कोटरी

गांव गुनसार के राजकीय सीनियर स्कूल में बुधवार को न्याय आपके द्वार शिविर के निरीक्षण पर पहुंचे भरतपुर के संभागीय आयुक्त सुबीर कुमार उस समय अधीनस्थ अधिकारियों पर नाराज हो गए, जब शिविर में मौजूद महिला-पुरुषों ने राशन सामग्री एवं पानी की समस्या को लेकर उन्हें घेर लिया। शिविर में ही ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर अपनी नाराजगी व्यक्त की और अपनी मांगों से संभागीय आयुक्त को अवगत कराया। आयुक्त सुबीर कुमार ने शिविर में मौजूद जलदाय विभाग के अभियंता एवं अन्य अधिकारियों से कहा कि गुनसार के ग्रामीणों को पानी की व्यवस्था नहीं होने तक वे शिविर को नहीं छोड़े। जिस पर कुछ ही देर में पानी का टैंकर मंगवाकर समस्या का समाधान करवाया गया। साथ ही प्रतिदिन 7 टैंकरों से पानी सप्लाई करवाना सुनिश्चित करवाया गया है।

गांव गुनसार में राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में आयोजित हुए न्याय आपके द्वार शिविर में शिविर प्रभारी कार्यवाहक एसडीएम अमित कुमार, तहसीलदार घनश्याम शर्मा, विकास अधिकारी नरेश शर्मा, सरपंच रीनादेवी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं में प्रमुख राशन सामग्री नहीं मिलना एवं पानी की समस्या सामने आए। शिविर के निरीक्षण पर पहुंचे भरतपुर के संभागीय आयुक्त सुबीर कुमार शिविर स्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों ने उन्हें घेरते हुए पानी और राशन सामग्री की समस्या से अवगत कराया।

संभागीय आयुक्त सुबीर कुमार के निर्देश के बाद तुरत-फुरत में ही पानी के टैंकर मंगवाकर ग्रामीणों को पानी उपलब्ध कराया गया। तहसीलदार घनश्याम जोशी ने बताया कि अब प्रतिदिन पानी के 7 टैंकरों से गुनसार में पानी उपलब्ध कराया जाएगा ताकि पानी की समस्या का सामना नहीं करना पड़े।

तहसीलदार घनश्याम जोशी का कहना रहा कि गुनसार के ग्रामीणों ने राशन सामग्री नहीं मिलने एवं पानी की समस्या को लेकर संभागीय आयुक्त से शिकायत की थी। संभागीय आयुक्त के निर्देश पर तुरंत ही पानी का टैंकर मंगवाया गया और अब प्रतिदिन 7 पानी के टैंकरों से पानी उपलब्ध कराया जाएगा।

रामपुर धाबाई में न्याय आपके द्वार शिविर संपन्न

करौली| करौली पंचायत समिति की ग्राम पंचायत रामपुर धावाई में बुधवार को राजस्व लोक अदालत न्याय आपके द्वार शिविर का आयोजन किया गया। शिविर प्रभारी उपखण्ड अधिकारी रामअवतार कुमावत ने ग्रामीणों की समस्याओं एवं आवेदनों का मौके पर निस्तारण कर 20 नामातंकरण, 16 नकले, 38 पेंशन प्रकरणों का निस्तारण कर 12 जाति प्रमाण पत्र जारी, 4 पट्टों को जारी कर वितरित किया गया। इसी प्रकार श्रम विभाग द्वारा 15 श्रमिक कार्ड जारी किए गये। राजस्व विभाग द्वारा शिविर में 20 साल पूर्व राजस्व रिकॉर्ड में ओमप्रकाश नाम गलत दर्ज हो रहा था जबकि उसका नाम प्रकाशचंद था, जिसे दुरूस्त कर किया गया। इससे प्रकाश चन्द को राहत मिली। प्रकाशचंद को अब 20 वर्ष से किसी भी सरकारी योजना के भूमि के लिए लाभ प्राप्त नहीं हो रहा था अब नाम दुरूस्त होने से वह सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकेगा।

हिंडौन सिटी. गांव गुनसार में आयोजित हुए न्याय आपके द्वार शिविर में राशन सामग्री एवं पानी की समस्या को लेकर संभागीय आयुक्त सुबीर कुमार के सामने प्रदर्शन करते ग्रामीण।

खबरें और भी हैं...