पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • धंधावली व पीपलहेड़ा में क्रिकेट प्रतियोगिताएं शुरू

धंधावली व पीपलहेड़ा में क्रिकेट प्रतियोगिताएं शुरू

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | हिंडौन ग्रामीण/ ढिंढोरा

गांव पीपलहेडा में सांईबाबा क्रिकेट क्लब के तत्वाधान में बुधवार को क्रिकेट प्रतियोगिता की शुरुआत हुई। प्रतियोगिता का उदघाटन महाराजा सूरजमल फाउंडेशन करौली के जिलाध्यक्ष विक्रमसिंह तोमर ने बल्ले से गेंद खेलकर किया। मुख्य अतिथि तोमर ने खिलाड़ियों से खेल को खेल की भावना से खेलने की बात कही। उन्होंने कहा कि हारने वाले खिलाड़ियों को निराश नहीं होना चाहिए, बल्कि कमियों को दूर कर अगली बार मैच के मैदान में उतरना चाहिए। प्रतियोगिता में विजेता को 11 हजार व उपविजेता को 5100 रुपए व शील्ड प्रदान की जाएगी। उदघाटन में मनोज तोमर, सियाराम, मलखान सिंह, दीपक, विवेक कुमार, हेमंत चौधरी ,अनूप सिंह, गौरव जाट, रवि आदि मौजूद थे।

सूरौठ| धंधावली में बुलेदे बाबा क्रिकेट क्लब की ओर से क्रिकेट प्रतियोगिता की शुरुआत हुई। जिसका उदघाटन मुख्य अतिथि दलवीर सिंह चौधरी ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर मोरध्वज पहलवान, राजीव, जवाहर सिंह, रविन्द्र, गौरव आदि मौजूद थे। अतिथियों ने खिलाड़ियों से खेल को खेल की भावना से खेलने की बात कही।

खबरें और भी हैं...