अग्रवाल महिला समाज का ग्रीष्मकालीन अभिरुचि प्रशिक्षण शिविर आज से
हिंडौन सिटी| अग्रवाल महिला समाज द्वारा गुरुवार से 15 दिवसीय ग्रीष्मकालीन अभिरुचि प्रशिक्षण शिविर कटरा बाजार स्थित अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित किया जाएगा।
अध्यक्ष मंजू आर्य ने बताया कि शिविर में दक्ष प्रशिक्षकों द्वारा सिलाई, मेंहदी, ढोलक, बैग किट, ब्यूटीशियन, नृत्य, पैकिंग आदि का निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने अधिक से अधिक युवती व महिलाओं से शिविर का लाभ उठाने की अपील की है। आर्य ने बताया कि शिविर का समय दोपहर 3.30 से दोपहर 5.30 बजे तक रहेगा।
आत्मा योजना की समीक्षा आज
करौली| आत्मा परियोजना के उपनिदेशक एवे पदेन परियोजना निदेशक टीके जोशी ने बताया कि गुरुवार को शाम 4 बजे कलेक्ट्रेट में कलेक्टर की अध्यक्षता में आत्मा योजना की समीक्षा बैठक होगी।।