पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बसपा की संकल्प रथयात्रा आज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करौली| बहुजन समाज पार्टी के प्रांतव्यापी सर्वसमाज भाईचारा बनाओ अभियान के तहत डॉ.भीमराव अंबेडकर सामाजिक व आर्थिक परिवर्तन एवं सत्ता प्राप्ति संकल्प रथयात्रा का गुरुवार को करौली जिले में आगमन होगा। रथयात्रा का जिला सीमा में प्रवेश करने के साथ ही मार्ग के प्रमुख गांव व ढाणियों में जगह-जगह ग्रामीणों द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा। साथ ही प्रदेश व जिला स्तरीय मुद्दों को लेकर गुरुवार दोपहर 12 बजे यहां कलेक्ट्रेट के सामने जनसभा भी होगी।

यह बात करौली विधानसभा क्षेत्र के बसपा नेता लाखनसिंह कटकड़ ने बुधवार को प्रकाश होटल में प्रेसवार्ता के दौरान कही। प्रेसवार्ता के दौरान लाखनसिंह के साथ बसपा के जिला कॉर्डिनेटर सोरन सिंह दीनबंधु, जिला प्रभारी वीरपालसिंह, विधानसभा अध्यक्ष शिवसिंह जाटव, जिला सचिव मजीद खान आदि विशेष रूप से मौजूद थे।

करौली कलेक्ट्रेट के सामने होगी जनसभा, गांवों में होगा स्वागत

बसपा नेता लाखनसिंह कटकड़ ने बताया कि संकल्प रथयात्रा के गुरुवार को करौली आगमन पर जगह-जगह भव्य स्वागत होगा। ग्रामीण व पार्टी के कार्यकर्ताओं ने इसकी तैयारियां कर ली हैं। उन्होंने बताया कि रथयात्रा गांव मंढीली, भऊआपुरा, कोंडरमोड, करौली, कुड़गांव, गंगापुर बाईपास, वजीरपुर, कटकड़, खेडा जमालपुर, कांचरौली, हिंडौन, महवा पहुंचकर रात्रि विश्राम दौसा में करेगी। प्रमुख 10 गांवों के अलावा करौली जिले में कलेक्ट्रेट के सामने दोपहर 12 बजे जनसभा होगी। जबकि मार्ग के गांव व ढाणियों में भी नुक्कड़ सभाएं व स्वागत कार्यक्रम होगा।

खबरें और भी हैं...