पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पंचायत राज कर्मचारी तीन दिवसीय हड़ताल पर, पंचायत समितियों का काम ठप

पंचायत राज कर्मचारी तीन दिवसीय हड़ताल पर, पंचायत समितियों का काम ठप

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिले के पंचायत राज कर्मचारियों ने सोमवार से तीन दिवसीय सामूहिक अवकाश चल गए। जिसके चलते पंचायत समितियों में कामकाज पूर्ण ठप रहा और ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा है।

ग्राम विकास अधिकारी संघ के प्रदेश संगठन मंत्री सुरेन्द्र मीना, विकास अधिकारी सुरेश चन्द बागौरिया, पंचायत प्रसार अधिकारी सीताराम गुर्जर, श्याम सुंदर शर्मा आदि ने बताया कि पंचायत राज्य सेवा परिषद जयपुर के आह्वान पर सोमवार से पंचायत राज के तीनोंं संवर्गो के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने तीन दिवसीय सामूहिक अवकाश चले गए। इसे लेकर तीनो संवर्गो के कर्मचारी, पदाधिकारियों ने करौली पंचायत समिति सभागार में बैठक भी की। जिसके चलते पंचायत समितियों में सोमवार से कामकाज पूर्णरूपेण ठप हो गया है। लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

गौरतलब है कि राज्य सरकार के पंचायत राज्य मंत्री राजेन्द्र सिंह राठौड़ की अध्यक्षता में 24 जून 2017 को सात सूत्री समझौता वार्ता हुई लेकिन उसे 11 माह निकल जाने के बाद भी लागू नहीं किया गया है। जिसके विरोध में पंचायत राज्य के तीनों संवर्गो द्वारा 21 से 23 मई तक सामूहिक अवकाश पर रहने का निर्णय लिया गया है।

खबरें और भी हैं...