पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बूथ स्तरीय समिति गठन एवं पन्ना प्रमुख बनाने से भाजपा और ज्यादा होगी मजबूत

बूथ स्तरीय समिति गठन एवं पन्ना प्रमुख बनाने से भाजपा और ज्यादा होगी मजबूत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करौली | राज्य में विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा इलेक्शन मोड़ पर आ गई है। बूथ स्तर पर पार्टी की मजबूती के लिए समितियों का गठन और पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति पर विशेष फोकस के अलावा संगठनात्मक गतिविधियों के सुचारू क्रियान्वयन व संचालन पर जोर दिया जा रहा है। मंडल स्तर पर बूथ समितियों की समीक्षा के बाद ही जिला स्तर से प्रदेश नेतृत्व को 28 मई तक सूची भिजवाई जाएगी। इस संबंध में भाजपा के विस्तारक व संभाग प्रभारी दिनेश भाटी और करौली विस क्षेत्र के प्रभारी तथा भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश राजोरिया ने सोमवार को यहां सांसद सेवा केंद्र में करौली विस क्षेत्र के मंडल अध्यक्ष, महामंत्री एवं सभी मोर्चों के अध्यक्षों की समीक्षात्मक बैठक ली।

भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश राजोरिया ने कहा कि बूथ स्तर समितियों के गठन होने एवं पन्ना प्रमुख बनाने से निश्चित रूप से पार्टी और ज्यादा सशक्त होगी। जिसका फायदा विस व लोस चुनाव में मिलेगा। बूथ समितियों के गठन की जिम्मेदारी मंडल अध्यक्षों की है,इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। दरअसल, पार्टी ने बूथ स्तरीय कमेटी व अध्यक्षों की सूची का सत्यापन प्रांतीय पदाधिकारियों की टीम से भी औचक कराया जा रहा है।

बैठक में विस्तारक व संभाग प्रभारी दिनेश भाटी ने बतौर मुख्य अतिथि संबोधन में बूथ समितियों के गठन की प्रक्रिया व उनके दायित्व आदि की विस्तार से जानकारी दी। संगठनात्मक गतिविधियों के सुचारू संचालन के साथ केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में भागीदारी तथा आमजन को अधिकाधिक संख्या में लाभांवित कराने पर जोर दिया। बूथ कार्यकर्ताओं को नींव की ईंट बताते हुए आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाने का आह्वान किया। भाजपा के जिला महामंत्री तेजसिंह जमालपुर ने कार्यकर्ताओं को चुनाव की तैयारियों में अभी से जुट जाने तथा एकजुटता व ईमानदारी से पार्टी हित में काम करने की अपील की।

भाजपा जिला उपाध्यक्ष बलवीर सिंह सोलंकी, तेजसिंह जमालपुर, वासुदेव गुप्ता, शहर मंडल अध्यक्ष सुरेश शुक्ला,देहात मंडल अध्यक्ष दयानंद चतुर्वेदी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष पुष्पेंद्र सैनी,अनूप शर्मा, के.के.सारस्वत, खेडा जमालपुर मंडल के अध्यक्ष बाबूसिंह डागुर, सायपुर के हंसराज चतुर्वेदी, मासलपुर के केशव भारद्वाज आदि पदाधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...