हिण्डौन सिटी| रेल उपयोगकर्ताओं का श्रेष्ठ प्रतिनिधित्व प्राप्त करने तथा रेलवे द्वारा दी जाने वाली सेवाओं से संबंधित मामलों में उपयोगकर्ताओं और रेल प्रशासन के बीच विचार विमर्श के लिए रेल प्रशासन ने हिण्डौन निवासी भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष दिलीप कुमार गुप्ता को मंडल रेल उपभोगकर्ता सलाहकार समिति का सदस्य मनोनीत किया है। गुप्ता की नियुक्ति करौली-धौलपुर सांसद मनोज राजोरिया की अनुशंसा पर 30 नवंबर 2019 तक के लिए की गई है। गुप्ता की नियुक्त पर भाजपा नेता हेमेंद्र वशिष्ठ, सत्येंद्र चौधरी, मानसिंह चौधरी, गिर्राज मित्तल, बबलू जाट, अमित पंजाबी, थान सिंह धाकड़, मुनीम खान, गणेश कोली, प्रहलाद शर्मा, राजीव सहारिया, अरविंद सिंघल, नासिर खान, अल्लानूर, खेमचंद, संपत सोनी, गोविंद धाकड़, रामेश्वर धाकड़, बबली चतुर्वेदी, महेश टोडूपुरा आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए दिलीप गुप्ता को बधाई दी है एवं सांसद मनोज राजोरिया का आभार जताया है।