पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनाई

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिंडौनसिटी | पूर्व प्रधानमंत्री व सूचना क्रांति के जनक राजीव गांधी की 27वीं पुण्यतिथि शहर व देहात ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में मनाई गई। इस मौके पर सभी ने दो मिनिट का मौन रख श्रद्धांजलि दी।

देहात ब्लाॅक अध्यक्ष भूपेन्द्र सोलंकी ने कहा कि गांधी परिवार के बलिदान को पूरा देश कभी नहीं भूल सकता। नगर अध्यक्ष नरेश गुर्जर ने कहा कि गांधी ने युवाओं को आगे बढाने की मुख्य भूमिका निभाई। रमाकांत पंडा, रविन्द्र बैनीवाल, शिवसिंह सेजवाल, आरपी भंडारी, नफीस हुसैन, सेवादल के योगेन्द्र मावई, राजेश फागना, जितेन्द्र जैन, पुनीत दत्तात्रेय, भूपेन्द्र तंवर, रामकुमार, वजीत मलिक, पार्षद बाबुद्दीन खान, हन दत्ता सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे। इंडियन नेशनल कांग्रेस ब्रिगेड कार्यालय पर राजीव गांधी की पुण्यतिथि शहीदी दिवस के रूप में जिलाध्यक्ष दर्शन फागना की अध्यक्षता में मनाई गई। मुख्य अतिथि कांग्रेस आईटी सेल के समन्वयक भूपेन्द्र गुर्जर रहे।

आईटी सेल के भूपेन्द्र गुर्जर, इशवेन्द्र देवलेन सहित कई पदाधिकारियों ने गांधी की जीवनी पर विस्तार से प्रकाश डाला। सूबेदार भूर सिंह, हवलदार रामनरेश, जीतू गुर्जर, कुलदीप सहित कई कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।

करौली| ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर एवं देहात के तत्वाधान में जिला कांग्रेस कार्यालय सुंदर पैलेस पर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 27वीं पूण्यतिथि मनाई गई। जिला महामंत्री अनिल शर्मा ने बताया कि संचार शक्ति की देन राजीव गांधी की ही है। प्रेम सिंह माली ने बताया कि पानी से बिजली बनाने की देन राजीव गांधी की है। देहात ब्लॉक अध्यक्ष जयलाल माली ने बताया कि राजीव गांधी एक सहनशील व्यक्ति थे, कैलादेवी ब्लॉक अध्यक्ष लक्खी लाल बैरवा ने बताया कि कांग्रेस ने 70 साल में इतना किया कि भाजपा तो 700 सालों तक कुछ नहीं कर पाएगी। रोहित गुप्ता ने कहा कि युवाओं को 18 वर्ष की आयु में मतदान का अधिकारी स्वयं राजीव गांधी ने ही दिलाया था। कृपाल मीना, जाकिर खान, अशफाक अहमद, अबरार काजी, समीर, मनका सारस्वत, अमरसिंह मीना, गिर्राज माली, कैलाश चन्द जाटव, मौहम्मद ताहिर, हरीराम, रुपेश मित्तल, समयराज मीना आदि उपस्थित थे।

नादौती| पूर्व प्रधान मंत्री राजीव गांधी की 26वीं पुण्यतिथि खटाना भवन में बलिदान दिवस के रूप में मनाई। कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष शीशराम खटाना ने भारत र| व पूर्व प्रधान मंत्री गांधी के चित्रपट पर श्रृद्धासुमन अर्पित कर उनके जीवन पर प्रकाश डाला।

मासलपुर| पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि कस्बे के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धान्जलि दी।

सूरौठ| कस्बे में कई स्थानों पर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई। यहां तालाब के पास बगीची में पूर्व जिला परिषद सदस्य डॉ प्रभुदयाल सिंघल की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि बैठक हुई, जिसमें कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए।

खबरें और भी हैं...