पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जिला प्रमुख का लोगों ने स्वागत किया

जिला प्रमुख का लोगों ने स्वागत किया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करौली। जिला प्रमुख के पदासीन होने पर जिलेभर के सरपंच एवं प्रबुद्धजनों ने गुरुवार को जिला प्रमुख मिथलेश गुर्जर का पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं माला पहनाकर स्वागत किया है। जिला प्रमुख मिथलेश गुर्जर ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता क्षेत्र के विकास को लेकर रहेगी। वह सभी सरपंचों, जिला परिषद सदस्यों एवं अन्य जनप्रतिनिधियों को साथ लेकर चलेगी। किसी के साथ भेदभावपूर्ण तरीके से कार्य नहीं किया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों में विकास का लिए नए प्रस्ताव तैयार कराए जाएेगे और ग्रामीण क्षेत्र की जनता के लिए अधिक से अधिक संचालित लाभकारी योजनाओं का लाभ दिलवाया जाएगा। वहीं उन्होंने अधिकारियों को भी निर्देश देते हुए कहा कि जनता की हर संभव व बाजिव समस्या का समाधान तत्काल प्रभाव होना चाहिए अन्यथा अधिकारी एवं कर्मचारियों के खिलाफ दंडनात्मक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। इस दौरान हरीसिंह मीना सरपंच मांची,भीमसिंह सरपंच निसूरा, दया सरपंच तुलसीपुरा, जीतेन्द्र सरपंच खेडली गुर्जर, दीवन सरपंच तिवारा, हरज्ञान सिंह पूर्व विधायक नया गांव, राजेन्द्र अध्यापक नयागांव, शेरसिंह राजपुर, जीतपाल गुर्जर राजपुर, रामबाबू माली, कैलाप्रसाद माली,सचिव बहादुर सिंह कैलाश गुर्जर दांतका, राजेश कुमार, देवीसिंह, रामभान, जीतू तंवर तिघरिया, बनकेश गाजीपुर, विनोद, देवेन्द्र, सी.एस.कसाना निसूरा, शिवराज, राजपुर आदि ने जिलाप्रमुख का स्वागत किया।

खबरें और भी हैं...