मासलपुर. गांव खूंडरी में ग्रामीणों की समस्या सुनते विधायक दर्शनसिंह।
मासलपुर। करौली विधायक दर्शनसिंह गुर्जर ने कहा है कि गांवों के विकास के लिए उनकी ओर से हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। ग्रामीणों की मांग पर उन्होंने खूंडरी गांव को मुख्य सड़क से जोडुने के लिए गत वर्ष विधायक कोटे से 10 लाख रूपए स्वीकृत किए। इस राशि से सड़क का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। जिससे अब ग्रामीणों को आवागमन सरल होगा। विधायक ने कहा कि मासलपुर के गांवों में बिजली - पानी की समस्या के निराकरण के लिए उनकी ओर से प्रयास किए गए हैं। जिन गांवों में बिजली कनेक्शन नहीं हुए। उन गांवों में बिजली पहुंचाने के साथ पानी की समस्या के निराकरण को प्राथमिकता दी गई है। इस अवसर पर उन्होंने विधायक काेटे से निर्मित सड़क का उद्घाटन किया तथा ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। ग्रामीणों ने गांव में बिजली लाइनों के जर्जर तार व बार-बार फाल्ट से बिजली गुल होने की समस्या से अवगत कराया। इस पर विधायक ने समस्या के समाधान का आश्वासन दिया।