करौली की पंचायत गुवरेंडा में राजस्व लोक अदालत अभियान के तहत न्याय आपके द्वार शिविर में 8 राजस्व प्रकरणों का निस्तारण किया गया। उपखण्ड अधिकारी रामअवतार कुमावत ने बताया कि उपखण्ड न्यायालय के 3, सहायक कलेक्टर न्यायालय के 5 प्रकरणों का निस्तारण किया। उन्होंने बताया कि गुवरेंडा निवासी हल्के पुत्र बुद्धु माली को राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज भवूती पुत्र बुद्धु के स्थान पर सन् 1963 से विरासत के नामान्तकरण में दर्ज भवूति नाम को शिविर के दौरान 55 साल बाद हल्के पुत्र बुद्धु संशोधित उपस्थित लोगों के बीच किया गया। इसके बाद तो लाभार्थी ने जमीं छूकर अपनों का आशीर्वाद लिया। सभी ग्रामवासियों में खुशी छा गई। शिविर के बाद गुवरेंडा में शिविर स्थल पर ही जन सुनवाई व रात्रि चौपाल का आयोजन किया। जिसमें उपखण्ड अधिकारी रामअवतार कुमावत ने लोगों की समस्याओं को सुनकर उनके निस्तारण के निर्देश अधिकारियों को मौके पर ही दिये। इस दौरान सरपंच फूलवती देवी, सहायक कलेक्टर हेमराज परिडवाल, तहसीलदार धीरेन्द्र सोनी, विकास अधिकारी गुलाब सिंह गुर्जर सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।
शिविर के दौरान गुवरेंडा में पेयजल समस्या को देखते हुए स्वीकृत सभी हैण्डपम्पों की मौके पर जाकर जांच करने के तहसीलदार, विकास अधिकारी व कनिष्ठ अभियन्ता काे निर्देश दिये। इस दौरान पंचायत समिति की प्रधान इन्दुदेवी ने भी ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। शिविर में विद्युत विभाग को 17 नये कनेक्शन जारी करने के लिए 56 आवेदन प्राप्त हुए।
करौली. गुवरेंडा गांव में राजस्व लोक अदालत में जनसुनवाई करते करौली एसडीएम रामावतार कुमावत व अन्य।
मासलपुर में भी समस्याओं का निस्तारण
मासलपुर | गांव गुबरेडा में न्याय आपके द्वार शिविर में एसडीएम रामअवतार कुमावत ने ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण कराया। शिविर में ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत के गांवों में जलयोजना के नलकूपों से पानी नहीं पहुंचने से उत्पन्न समस्या के बारे में बताया। इस पर एसडीएम ने ग्राम पंचायत सरपंच को व्यव्स्था को दुरस्त कराने के निर्देश दिए। भाजपा मंडल अध्यक्ष केशव भारद्वाज ने कहा कि सरकार की योजनाओं को लाभ पात्र लोगों को दिलाने के लिए भाजपा कार्यकर्ता सक्रिय रहें।
20 वर्ष पुराने मामलों का हुआ निस्तारण
गुढ़ाचंद्रजी। न्याय आपके द्वार के तहत गुरूवार को ग्राम पंचायत तिमावा के अटल सेवा केन्द्र पर राजस्व शिविर न्याय आपके द्वार शिविर आयोजित हुआ। शिविर में नादौती उपखंड अधिकारी महेन्द्र सिंह यादव ने लोगों को शिविर की विस्तार से जानकारी देते हुए ग्रामीणों के राजस्व संबंधी मुकदमों की सुनवाई कर मौके पर ही निपटारा किया। वहीं शिविर का शुभारंभ सरपंच काड्याराम मीणा ने किया। उपखंड अधिकारी महेन्द्र सिंह यादव ने शिविर जानकारी देते हुए बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश लोगों के राजस्वी संबंधी कार्योंे को मौके पर ही सहमती से निपटारा करना है। शिविर में 136 के 17, 166 का 20 वर्ष पुराना प्रकरण का मौके पर ही निस्तारण किया गया। 32 लोगों के नामांकन, 7 खाता विभाजन, 25 नकल, 14 पेंशनफार्म, सहायता पत्रावली 21, प्रधानमंत्री आवास योजना के 9 फार्म, 2 मृत्यु प्रमाण पत्र तथा डॉ.केसी मीणा द्वारा शिविर में 122 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।