पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नंबर वन पोजीशन पर पहुंचने के लिए मैदान में पसीना बहाना पड़ता है

नंबर वन पोजीशन पर पहुंचने के लिए मैदान में पसीना बहाना पड़ता है

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यालय संवाददाता | हिंडौनसिटी

बयाना रोड स्थित आदर्श उमावि में चल रहे 15 दिवसीय ग्रीष्मकालीन सॉफ्टबॉल खेल प्रशिक्षण शिविर का गुरुवार को औचक निरीक्षण करते हुए माध्यमिक शिक्षा के जिला शिक्षा अधिकारी हरिराम मीणा ने कहा कि खिलाड़ी और शिक्षकों को नंबर वन की पोजीशन पर पहुंचने के लिए मैदान में पसीना बहाने के साथ दल से प्रयास करना पड़ता है। डीईओ हरिराम मीणा ने कहा कि खिलाड़ी को अपनी जीत का लक्ष्य निर्धारित करके मेहनत करनी चाहिए। इससे निश्चित रूप से सफलता मिलती है। साथ ही उन्होंने प्रधानाचार्य परशुराम बेनीवाल, शारीरिक शिक्षक प्रियाकांत बेनीवाल, महेंद्र शर्मा, अटल भारद्वाज, कर्मजीत कौर व देवीसहाय शर्मा से प्रशिक्षण की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। जिला सॉफ्टबॉल संघ के अध्यक्ष गोपाल बेनीवाल, सचिव विजय शर्मा, संयुक्त सचिव अशोक सोलंकी आदि उपस्थित थे।

हिंडौनसिटी. प्रशिक्षण शिविर का निरीक्षण करते डीईओ।

प्रशिक्षण शिविर के लिए होगा ट्रायल

करौली।
जिला क्रिकेट संघ करौली द्वारा ग्रीष्मकालीन आवासीय क्रिकेट प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 30 मई से 12 जून तक राजीव गांधी खेल संकुल क्रिकेट एकेडमी ग्राउण्ड पर किया जाएगा। खिलाड़ियों के चयन के लिए ट्रायल 22 से 24 मई तक आयोजित किया जाएगा। जिला क्रिकेट संघ के सचिव शिवचरण माली ने यह जानकारी दी।

खबरें और भी हैं...