करौली| नगर परिषद क्षेत्र में मकानों के पट्टों की समस्या को लेकर नगर परिषद सभापति राजाराम गुर्जर ने शुक्रवार को ें अधिकारी एवं कर्मचारियों की बैठक ली। जिसमें 7 दिन के अंदर समाचार पत्रों में विज्ञप्ति प्रकाशित करने की बात कही है।
सभापति राजाराम गुर्जर ने नगरपरिषद अधिकारी एवं कर्मचारियों की बैठक लेकर उनको दिशा निर्देश दिए कि शहर में लोगों को जिन कॉलोनियों में पट्टे नहीं मिले हैं उन कॉलोनियों का सर्वे कराने के बाद सोमवार तक विज्ञप्ति का समाचार पत्रों में प्रकाशित करवा कर लोगों को पट्टे देना शुरू करें। जिससे शहर के लोगों को पट्टों की समस्या से निजात मिल सके, वही नगर परिषद के लिए भी आय का जरिया मिल सके। इस दौरान रामेश्वर प्रजापत ठेकेदार, पार्षद मुकेश पचौरी, पार्षद अनूप शर्मा, पंकज लवानिया उपस्थित थे।