करौली| शहर में अवैध नल कनेक्शनों को चेक करने एवं उनके नियमित करने के लिए नगर परिषद की ओर से 21 मई से 15 जून तक शिविर लगेंगे। नप आयुक्त विजय प्रताप ने बताया कि 21 से 25 मई तक पीएचईडी ऑफिस कैंपस, 28 मई से एक जून तक गुलाब बाग पंप हाउस, 4 से 8 जून तक मेला ग्राउंड पंप हाउस, 11 जून से 15 जून तक पंप हाउस प्रथम पावर हाऊस के पास शिविर लगेंगे। इनमें उपभोक्ताओं के जल संबंध, बिल चेक किए जाएंगे तथा मौके पर ही नियमित भी किए जाएंगे।