हिंडौन सिटी| ग्रामीण विकास एवं पंचायतराज विभाग के संयुक्त शासन सचिव इकबाल खान ने हिंडौन पंचायत समिति के विकास अधिकारी पद पर कार्यरत नरेश शर्मा को एपीओ कर दिया हैं। इनके स्थान पर लक्ष्मणगढ़(अलवर) पंचायत समिति से विकास अधिकारी नंदलाल शर्मा को हिंडौन लगाया गया हैं।
नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म
करौली| एक विधवा महिला ने अपनी 16 वर्षीय पुत्री के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला गुरुवार देर रात महिला थाने में दर्ज कराया है। महिला थाना अधिकारी सरोज कुंटल ने बताया कि महिला ने 16 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कराते हुए बताया कि 14 मई की रात को जब वह पानी पीने के लिए उठी तो उसकी बेटी घर पर नहीं थी। काफी तलाश के बाद बालिका रोते हुए पास के बगीची से आती दिखाई दी। पूछने पर उसने बताया कि कल्याणी निवासी राजू माली एवं डफलपुर निवासी संतोष माली ने दुष्कर्म किया।