बीएलओ का प्रशिक्षण आज से
करौली| भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार द्वितीय संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2018 के क्रम में बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा 15 मई से 20 जून 2018 तक घर-घर सर्वेंट का कार्य किया जा रहा है। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी एसडीएम करौली रामअवतार कुमावत ने बताया कि 19 मई को भाग संख्या 1 से 63 के लिए प्रातः 10 बजे पंचायत समिति हिण्डौन सभागार में प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसी प्रकार भाग संख्या 64 से 106 तक एवं भाग संख्या 154 से 177 तक का पंचायत समिति सभागार करौली में प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसी प्रकार 20 मई को भाग संख्या 107 से 153 तक का प्रातः 10 पंचायत समिति करौली के सभागार में एवं भाग संख्या 178 से 250 तक का प्रातः 10 बजे से तहसील कार्यालय मासलपुर में प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति मंच के सहारिया जिलाध्यक्ष नियुक्त
हिंडौनसिटी| पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद शुक्ला के निर्देश पर संस्थापक संरक्षक मधु शर्मा की सहमति से प्रदेशाध्यक्ष नीरज चतुर्वेदी ने हिंडौन निवासी राजीव शुक्ला को युवा मंच के जिलाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया है।
योग दिवस की तैयारी बैठक आज
करौली| कलेक्टर अभिमन्यु कुमार की अध्यक्षता में जिला, ब्लॉक एवं ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर योग दिवस के आयोजन करने की तैयारियों के संबंध में शनिवार को दोपहर 1 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक होगी।
कोठी वाले बालाजी पर सालों से चल रही अखंड रामायण
नारौली डांग| कस्बे के कोठी वाले बालाजी मंदिर पर गत 12 सालों से अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया जा रहा है। जिसकी जिम्मेदारी मंदिर के पुजारी के साथ ही कस्बे के ग्रामीणों ने ले रखी है। पुजारी मिथलेश शर्मा ने बताया कि वर्ष 2006 से लगातार मंदिर परिसर में अखंड रामायण का पठन चल रहा है। जिसमें 6 पंडितों द्वारा प्रतिदिन 4-4 घंटे रामायण पठन किया जा रहा है। वर्तमान में 2998वें रामायण का पाठ चल रहा है। उन्होंने बताया कि श्रद्वालु सुख-समृद्वि की कामना लेकर मंदिर में दर्शन आते हैं।
एनएसयूआई राष्ट्रीय सचिव विक्रमसिंह मीना ने सुनी जनसमस्याएं
नादौती| एनएसयूआई राष्ट्रीय सचिव विक्रमसिंह मीना ने नादौती तहसील क्षेत्र के गांवों का दौरा कर जनसमस्याएं सुनी। नादौती मीणा धर्मशाला में शंकर लाल महर, उपसरपंच पप्पू नीमरोठ, रामसिंह ढहरिया, कमल कैमा, मोहरसिंह, नाहरसिंह सलावद, हुकम नीमरोठ ने राष्ट्रीय सचिव मीना का माल्यार्पण कर स्वागत किया तथा नादौती तहसील क्षेत्र की प्रमुख समस्या से पेयजल से अवगत कराया। कांग्रेस प्रदेश महासचिव पर्यावरण प्रकोष्ठ सुल्तान बैरवा एनएसयूआई राष्ट्रीय महासचिव के साथ में थे। राष्ट्रीय महासचिव ने कैमरी मंदिर में जगदीश महाराज के दर्शन किए। यहां जगदीश मंदिर कमेटी के पदाधिकारी व ग्रामीणों ने स्वागत किया।
सड़क दुर्घटना में मृतक के आश्रित को आर्थिक सहायता स्वीकृत
करौली|जिले में गत माह सड़क दुर्घटना में मृतक के आश्रित को 50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता मुख्यमंत्री सहायता कोष से स्वीकृत की गई है। कलेक्टर अभिमन्यु कुमार ने बताया कि तहसील करौली के धायपुरा निवासी मृतक जीवन पुत्र बुद्धु माली की आश्रित प|ी पप्पी देवी को 50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता मुख्यमंत्री सहायता कोष से स्वीकृत की गई है।