पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अवरुद्ध रास्ते को खुलवाया जाए

अवरुद्ध रास्ते को खुलवाया जाए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करौली| ग्राम पंचायत डुकावली के लीलरियान का पुरा निवासी लखनलाल, शिवदयाल, मुखिया आदि ने कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर गांव के ही कुछ लोगों द्वारा अवरूद्ध किए गए रास्ते को खुलवाए जाने की मांग की है। पीड़ित लखनलाल, शिवदयाल, रामचरण, श्याम व रमेश आदि ने बताया कि गांव के कुछ प्रभावशाली लोगों ने सरकारी विद्यालय से गोपाल गुर्जर के घर तक जाने वाले रास्ते को पत्थर, पेड व लकड़ी आदि डालकर अवरूद्ध कर दिया। और ऐलानिया धमकी दे रहे हैं जो भी इस रास्ते से निकलेगा उसे जिंदा जाने नहीं दिया जाएगा। इस बारे में मासलपुर पुलिस को भी अवगत करा दिया लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं करने से परिजनों में भय व्याप्त है।

खबरें और भी हैं...