करौली | एएनएम ट्रेनिंग सेंटर करौली में जिले के लैब टेक्नीशियन, रेडियोग्राफर एवं आईसीयू वार्ड प्रभारियों को बायो मेडिकल उपकरणों के उपयोग, सुरक्षा एवं रख रखाव के बारे में शुक्रवार को केटीपीएल कंपनी द्वारा एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण में केटीपीएल के इंजीनियर मनीष शर्मा ने सीबीसी मशीन से संबंधित थ्री पार्ट, फोर पार्ट एवं फाइव पार्ट के बारे में जानकारी दी एवं मशीन के परिणामों में होने वाली गलती एवं उनसे बचने के बारे में बताया। मशीन के कंट्रोल एवं शट डाउन के बारे मे बताया। उन्होंने सेमी ऑटो एनालाइजर एवं फूली ऑटो एनालाइजर के बारे में भी बताया तथा सैम्पल कलेक्शन के तरीके भी बताए। मशीनों के खराब होने की स्थिति में उनके शिकायत करने के तरीके तथा सही करवाने की विधि को भी समझाया। साथ ही एक्स-रे मशीन, डिजिटल एक्स-रें मशीन के उपयोग के लिए कमरे की स्थिति, लैंड बैरियर, लैंड एप्रिन एवं बैच की आवश्यकता भ बताई। यासिर खान ने ईसीजी एवं मल्टी पैरा मॉडनिटी के उपयोग एवं रख रखाव की जानकारी दी। प्रशिक्षण में अखलेश गुप्ता, सुनील मंगल, मिथलेश शर्मा, रेवती लाल, नेतराम सहित अन्य लैब टेक्नीशियन, रेडियोग्राफी एवं नर्सिंग स्टाफ ने भाग लिया। अंत में सभी प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र वितरीत किए गए।
करौली. नर्सिगकर्मियों के प्रशिक्षण शिविर में नर्सिंगकर्मियों को प्रमाण पत्रों का किया वितरण।