पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शिविरों में 5354 राजस्व प्रकरणों का निस्तारण

शिविरों में 5354 राजस्व प्रकरणों का निस्तारण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिले में न्याय आपके द्वार अभियान के तहत 1 मई से 17 मई तक आयोजित विभिन्न शिविरों में 5 हजार 354 राजस्व प्रकरणों का विभिन्न अदालतों में निस्तारण किया गया है। इस अवधि में 15 से अधिक विभागों के अधिकारियों ने उपस्थित रहकर विभिन्न योजनाओं में लाभान्वितों के आवेदन पत्र तैयार करवाने के साथ ही विभिन्न योजनाओं में हाथों-हाथ ग्रामीणों को लाभान्वित भी किया है।

कलेक्टर अभिमन्यु कुमार ने बताया कि खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा में 263 आवेदकों के नाम जोड़े गये हैं। प्रधानमंत्री उज्जवला योजना में 245 परिवारों का चयन,भामाशाह योजना में 1378 कार्डों का वितरण एवं 4 हजार 748 परिवारों को योजना से लाभान्वित किया है। पशुधन निशुल्क आरोग्य योजना में 8 हजार 869 पशुओं को दवा वितरित कर 1398 पशुपालकों को लाभान्वित, भामाशाह पशु बीमा योजना में 13 पशुओं का बीमा क्लेम निस्तारण एवं 190 पशुओं के बीमा प्रस्ताव तैयार किए हैं। श्रम विभाग द्वारा 2 हजार श्रमिकों का पंजीयन एवं योजनाओं की जानकारी दी गई। कृषि विभाग द्वारा 3 हजार 709 मृदा कार्डों का वितरण कर 95 बीज मिनीकिट वितरित किए गए। पंचायतीराज विभाग द्वारा 101 पट्टे एवं 103 जन्म प्रमाण पत्र वितरित किये।

उन्होंने बताया कि ग्रामीण विकास विभाग द्वारा 308 जॉबकार्ड एवं 400 के मनरेगा साफ्ट मे मोबाइल नंबर दर्ज किये। आयुर्वेद विभाग द्वारा 4 हजार 293 एवं बिजली विभाग द्वारा 1659 शिकायतों का निस्तारण किया गया। जनजातीय विकास विभाग द्वारा 505 सामुदायिक दावे एवं 4 हजार 70 व्यक्तिगत दावे स्वीकृत किए। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा घर-घर जाकर 2 हजार 144 रोगियों का सर्वे, 306 टंकियों की जांच एवं 2328 कूलर चेक किये गये। इसके अलावा चिकित्सा विभाग द्वारा 13 हजार 671 को तंबाकू मुक्ति परामर्श देकर लाभान्वित किया गया।

महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 16 हजार 523 बच्चों का वजन एवं 15 हजार 730 बच्चों की लंबाई ली गई। शिविर में 98 कम वजन के बच्चों को लाभान्वित कर 35 बच्चे प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर रेफर किए गये। 3989 बालिकाओं को आयरन गोलियां वितरित की गईं। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा पेंशन योजना में 187, राष्ट्रीय वृद्धावस्था, विधवा एवं दिव्यांग पेंशन के 3, सहयोग एवं उपहार योजना के 2 एवं पालनहार योजना में 38 व्यक्तियों को लाभान्वित किया गया है।

खबरें और भी हैं...