करौली| पतंजलि योग समिति हरिद्वार के तत्वावधान में 30 मई से हरिद्वार में पांच दिवसीय निशुल्क योग शिविर आयोजित किया जाएगा। जिला भारत स्वाभिमान ट्रस्ट एवं पतंजलि योग समिति के जिलाध्यक्ष हरिप्रसाद गुप्ता ने बताया कि शिविर में 18 से 35 आयु वर्ग के युवक व युवतियां इस शिविर में भाग ले सकते हैं।