पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दलित सेना के जिलाध्यक्ष ने तीसरी बार किया रक्तदान

दलित सेना के जिलाध्यक्ष ने तीसरी बार किया रक्तदान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करौली| दलित सेना के जिलाध्यक्ष दीपक जाटव ने शनिवार को तीसरी बार रक्तदान किया। राजकीय जिला सामान्य चिकित्सालय करौली में भर्ती पीलिया रोग से ग्रसित हिंडौन निवासी पंकज शर्मा को रक्त की जरूरत पड़ने पर ब्लड दिया। दरअसल, मरीज पंकज शर्मा को हीमोग्लोबिन की मात्रा 3 ग्राम ही रह जाने के कारण उसे ब्लड की अत्यधिक अनावश्यकता पड़ी। इस पर रक्तदाता दीपक जाटव ने एक यूनिट ब्लड देकर पुनीत कार्य किया। आईसी बीएम के डायरेक्टर विष्णुचंद शर्मा, दलित सेना राजस्थान के प्रदेश मुख्य महासचिव भूर सिंह चौधरी, लोजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र चौधरी, बृजलाल माली आदि मौजूद थे। दलित सेना के प्रदेश मुख्य महासचिव भूर सिंह चौधरी ने बताया कि हर किसी जरूरतमंद के लिए दलित सेना के कार्यकर्ता हमेशा रक्तदान करने के लिए तैयार रहेंगे।

खबरें और भी हैं...