पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मांगें शीघ्र नहीं मानीं तो 11 जून को जयपुर कूच करेंगे

मांगें शीघ्र नहीं मानीं तो 11 जून को जयपुर कूच करेंगे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करौली | जिले में पंचायत राज कार्मिकों का विभिन्न मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार के साथ शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन जारी है। शुक्रवार को कार्मिक संघ के जिलाध्यक्ष आशाराम मीना के नेतृत्व में कार्मिकों ने सहायक कलेक्टर को ज्ञापन दिया। जिसमें उल्लेख है कि यदि सरकार ने मांगें नहीं मानीं तो 11 जून को जयपुर कूच किया जाएगा। ज्ञापन में कैडर रिव्यू करने, मनरेगा संविदा कार्मिकों के अांदोलन के समर्थन सहित कनिष्ठ लिपिक सीधी भर्ती 2013 में शेष पदों पर भर्ती एवं पंचायत, पंस, जिला परिषद कार्यालय में पदस्थापित मंत्रालयिक कर्मचारियों का पदवार, जॉब चार्ट निर्धारित करने के संबंध में मांगपत्र एसीएम को सौंपा। विष्णुदत्त शर्मा, नवीन जैन, विशंभर दयाल, संतोष शर्मा, संजय राम मीना,आशाराम,किरोड़ीलाल मीना, पप्पू लाल योगी, राजेश मीना, टीकाराम, विनोद अकोदिया, बृजकिशोर मीना, बनी सिंह गुर्जर, लोकेश मीना, मानसिंह, हरिओम जाटव, रामरज मीना,माघवेंद्र महेरा, गिरीश व्यास, धीरज,गौरव शर्मा, लता कंवर, उदयसिंह गुर्जर आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...