करौली. वीणा मैमोरियल विद्यालय में आयोजित शिविर में भाग लेते बच्चे।
करौली. वीणा मैमोरियल विद्यालय में ग्रीष्मकालीन शिविर के दौरान प्रतिदिन प्रशिक्षित शिक्षकों की ओर से जीवन के हर पहलु से संबंधित ज्ञान प्रदान किया जा रहा हैं। जैसे ताइक्वांडो में आत्मरक्षा के लिए साइड किक, टर्निंग किक,ताइक्वांडो फाइट टेक्नीक,सेल्फ डिफेन्स टेक्नीक,गेम्स में क्रिकेट, वॉलीबॉल में रोमांचक स्पर्धाएं और रोल बॉल स्केटिंग का जलवा रहा। इनके अलावा साइंस प्रोजेक्ट्स में इलेक्ट्रोलाइट सेल, बबल मशीन बनाना, कंप्यूटर में टेबल पर कार्य करना और उसकी फार्मेटिंग करनाएपर्सनालिटी डेवलपमेंट में इम्पॉर्टेंस ऑफ़ कम्युनिकेशन, आर्ट एंड क्राफ्ट में कागज के गुलदस्ते, कुकिंग में गुजराती ढोकला, डांस के वेस्टर्न और इंडियन प्रकार, म्यूजिक में संस्कृत श्लोक, इंस्ट्रूमेंटल म्यूजिक। इस दौरान शिविर का प्राचार्य देवानंद वोगुला ने निरीक्षण किया। शिविर में वीणा विद्यालय के साथ अन्य विद्यालयों के विद्यार्थी भाग ले रहे हैं।