नारौली डांग. अग्रवाल समाज की बैठक में उपस्थित समाज के लोग।
कार्यालय संवाददाता | करौली
अग्रवाल समाज करौली की आम सभा मंगलवार देर शाम मंदिर श्रीगोविन्ददेवजी परिसर में विशम्भर दयाल गुप्ता की अध्यक्षता में आयाेजित की गई। जिसमें मंदिर ट्रस्ट मंडल के चुनाव 17 जून को कैलाश गुप्ता चुनाव अधिकारी की देखरेख में संपन्न कराए जाने का निर्णय लिया।
अध्यक्ष विशम्भर दयाल गुप्ता ने बताया कि आम सभा में मंदिर के रख-रखाव सहित अन्य सामाजिक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही कई सालों से मंदिर श्रीगोविन्ददेवजी ट्रस्ट मंडल के चुनावों को लेकर चली आ रही मांग पर समाज की आम सभा में सर्व सम्मति से 17 जून को मंदिर ट्रस्ट मंडल के चुनाव कराए जाने का निर्णय लिया। उन्होंने बताया कि इसके लिए चुनाव अधिकारी सहायक अभियंता कैलाश चंद गुप्ता को नियुक्त किया गया है। इस मौके पर महामंत्री मदनमोहन गुप्ता, मंदिर ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी वीरेंद्र गुप्ता, महादेवा बजाज, पुरुषोत्तम, जगदीश गुप्ता, रमेश गुप्ता, रिद्दीचंद बंसल, गोविन्द तमखेरा, मुकेश गुप्ता, राजेश बजाज, जीतू फर्नीचर, विमल बंसल, जितेन्द्र बंसल, रामेश्वर गुप्ता, अशोक गुप्ता, लड्डूगोपाल अग्रवाल, राधेलाल बजाज, राजेश पंसारी, गयाजीत अग्रवाल, विशम्भर दयाल बंसल, पार्षद विनोद बजाज, संजय गुप्ता सहित समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।