पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एकदिवसीय कैम्पस प्लेसमेंट शिविर अाज

एकदिवसीय कैम्पस प्लेसमेंट शिविर अाज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करौली | जिला रोजगार कार्यालय करौली के तत्वावधान में सोमवार को प्रातः 11 बजे से करौली रोजगार कार्यालय परिसर में एक दिवसीय मासिक कैम्पस प्लेसमेन्ट शिविर आयोजित किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी जगदीश नारायण निर्वाण ने बताया कि शिविर में निजी कम्पनी जी फॉर एस सिक्योर सोल्यूशन इण्डिया लिमिटेड गुरूग्राम हरियाणा द्वारा सिक्यूरिटी गार्ड के लिए, जयश्री बायोप्लान्टेक लिमिटेड उदयपुर द्वारा सैल्स एक्जीक्यूटिव पद के लिए तथा आरएसडब्ल्यूएम लिमिटेड रींगस द्वारा ट्रेनी ऑपरेटर पद के लिए युवाओं का चयन किया जाएगा। 10वीं या उच्च कक्षा उत्तीर्ण जो युवा 18 वर्ष से 35 वर्ष की आयु सीमा में आते हैं वह शिविर में भाग ले सकते हैं। सिक्यूरिटी गार्ड के लिए आवेदक का कद 5 फुट 7 इंच होना आवश्यक है।

खबरें और भी हैं...