पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शिविर में बच्चे एवं महिलाएं सीख रहे हुनर

शिविर में बच्चे एवं महिलाएं सीख रहे हुनर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अग्रवाल समाज महिला मंडल के तत्वाधान ने अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित अभिरुचि प्रशिक्षण शिविर में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं एवं बच्चे भाग लेकर तरह-तरह की विधाएं सीख रहे है। शिविर में महिलाएं जहां लघु उद्योग से संबंधित नई नई शैलियों का प्रशिक्षण ले रही है तो बालिकाएं मेंहदी, डांस और आत्मरक्षा के गुर सीख रही है।

जिलाध्यक्ष मधु गुप्ता एवं शालिनी सिंह ने बताया कि महिला मंडल के सहयोग से संचालित अभिरुचि प्रशिक्षण शिविर में 225 महिलाओं एवं बच्चों ने भाग लिया है जो शिविर में मेंहदी, डांस, बुटिक, ब्यूटीशियन, ढोलक, पेंटिग सहित आत्मरक्षा के गुर सीख रहे है। इसके लिए प्रशिक्षित प्रशिक्षु महिलाओं एवं बालिकाओं द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के लिए प्रशिक्षणार्थी गांवों तक से आकर भाग ले रहे है और अपनी गर्मी की छुटिट्यों का सदुपयोग कर रहे है। शनिवार को शिविर का अग्रवाल समाज जिलाध्यक्ष प्रहलाद सिंहल एवं पूर्व जिलाध्यक्ष गयाजीत ने निरीक्षण किया और बच्चों एवं महिलाओं से प्रशिक्षण शिविर में आने वाली समस्याओं की जानकारी भी ली। इस दौरान गायत्री सर्राफ सहित महिला मंडल की सदस्य भी उपस्थित रही।

दौरा कर किसानों की सुनी जनसमस्याएं

श्रीमहावीरजी | खानपुर गांव में ओबीसी कांग्रेस प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष लोकेश प्रजापत ने किसान व कार्यकर्ताओं की जन समस्याएं सुनी। कांग्रेस नेता जगराम एदलपुर ने बताया कि किसानों की कर्ज माफी, विद्युत बिल माफ करने, फसल का उचित मूल्य दिलाने एवं आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस का कंधे से कंधा मिलाकर साथ देने को लेकर विचार विमर्श किया। इस दौरान हुकुम पटेल, राम सिंह, गजेटियर पटेल, राधेश्याम, मनीराम, विश्राम गांवड़ी, राम खिलाड़ी, भरत लाल, सुरेंद्र राणा आदि कांग्रेसी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...