पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मासलपुर विद्यालय में विज्ञान संकाय खुलवाने की मांग

मासलपुर विद्यालय में विज्ञान संकाय खुलवाने की मांग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मासलपुर. कस्बे के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में विज्ञान संकाय खुलवाने के लिए ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है। ग्रामीण कैलाश महेरा,दीनदयाल शर्मा,सदन प्रकाश कौशिक व अभिमन्यु कौशिक आदि ने बताया कि कस्बे के विद्यालय में विज्ञान संकाय नहीं होने से छात्रों को पढ़ाई के लिए करौली सहित अन्य स्थानों पर जाना पड़ रहा है। ऐसे में आर्थिक समस्या से त्रस्त परिवारों के बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने बताया कि कस्बे के प्रतिभावान कई छात्र छात्राएं, डॉक्टर व इन्जीनियर बनना चाहते है,लेकिन विद्यालय में विज्ञान संकाय नहीं है। ग्रामीणों ने बताया कि इस मामले को लेकर विभाग के अधिकारियों को कई बार अवगत कराया है,लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। ग्रामीणों ने विज्ञान संकाय शुरू कराने की मांग करते हुए मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है।

खबरें और भी हैं...