योग गुरु स्वामी रामदेव का आज हिंडौन में होगा नागरिक अभिनंदन
हिंडौन सिटी | बाबा रामदेव का गुरुवार को हिंडौन में नागरिक अभिनंदन किया जाएगा। बाबा रामदेव पतंजलि योग समिति एवं भारत स्वाभिमान ट्रस्ट की ओर से करौली में 20 अप्रैल से शुरु होने वाले तीन दिवसीय ध्यान शिविर में भाग लेंगे। योग चिकित्सा शिविर में भाग लेने के लिए करौली जाते समय उनका हिंडौन की विनायक वाटिका में दोपहर 2 बजे नागरिक अभिनंदन किया जाएगा।