करावाड़ा। चारवाड़ा में कवेलूपोश मकान में आग लगने से बीस
करावाड़ा। चारवाड़ा में कवेलूपोश मकान में आग लगने से बीस हजार नकदी सहित घरेलू सामान जल गया।
ग्राम पंचायत चारवाड़ा में मंगलवार सुबह साढ़े छह बजे शार्ट सर्किट से अर्जुनलाल पुत्रनाथा रोत के कवेलूपोश मकान में आग लगने से नकदी सहित घरेलू सामान जल गया।इससे हजारों रुपए का नुकसान हुआ। बुधवार को सरपंच दशरथलाल अहारी, पटवारी शिवराम डेंडोर, सचिव जयंतीलाल खांट, आईसीआईसीआई बैंक के गोपाल लौहार ने ग्रामीणों के सानिध्य में मौका मुआयना किया। अर्जुन के बैंक से हाल किसान क्रेडिट कार्ड पर ॠण से प्राप्त बीस हजार रुपए की नकदी सहित कवेलू, लकड़ी के पाट, बड़लिया, करीब पांच क्विंटल अनाज, खांट, बिस्तर, कपड़े सहित घरेलू सामान जलकर राख हो गया।