करावाड़ा। राजस्थान शिक्षक संघ (शेखावत) उपशाखा झौंथरी ने मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है। शिक्षकों ने राजस्थान की भौगोलिक परिस्थितियों व गर्मी को ध्यान में रखकर ग्रीष्मकालीन शिविरों में बदलाव करते हुए गैर आवासीय शिविर करने की मांग की है। शिविर को अंतरजिला के बजाय जिले में आयोजित कराते हुए मौसम के अनुसार शिविरों में विभागीय मापदंड के अनुसार पर्याप्त व उत्तम व्यवस्था सुनिश्चित कर भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने की मांग की है। शिक्षक संघ ने शिक्षकों की समस्याओं का शीघ्र निराकरण कर राहत प्रदान करने की मांग करते हुए चेतावनी दी है कि शिक्षकों की मांग पूरी नहीं करने पर मजबूरन आंदोलन करना पड़ सकता है। इस दौरान ब्लाक अध्यक्ष प्रभू लाल बुझ, ब्लाक मंत्री धनराज खराडी, कालूराम परमार, शिवलाल खराडी, वासुदेव डामोर, सुभाष रोत, ज्योति कलासुआ, उर्मिला कटारा, गायत्री रोत, मानशंकर कटारा, जगदीश खराडी, दिनेश प्रजापति, देवीलाल रोत, महिपाल, राजेंद्र, अमृतलाल मोहनलाल मौजूद थे।