कुवैत में रोजगार के लिए गए स्थानीय कस्बे करावाड़ा-पोहरी पटेलान के सर्व समाज के अप्रवासी बंधुओं की बैठक शुक्रवार को कुवैत में आयोजित हुई। बैठक में अप्रवासी युवाओं ने सर्व समाज अप्रवासी युवा मंच करावाड़ा -पोहरी पटेलान नाम से एक मंच का गठन किया।
मंच कुवैत में गांव के समस्त सदस्यों के किसी भी प्रकार की समस्या और गांव के विकास के लिए हर माह को बैठक आयोजित कर मंथन करेगा।साथ ही हर माह कुवैत में एक साथ मिलकर अपने विचार व्यक्त कर भाईचारा को बढावा देने का कार्य करेगे। अप्रवासी युवा मंडल में स्थानीय गांव के करीब 60 युवा सदस्य हैं। सर्व सहमति से गठित कार्यकारिणी में अध्यक्ष कचरूलाल पाटीदार, उपाध्यक्ष गटूलाल भाटिया, सचिव कांतीलाल पाटीदार करावाड़ा , सहसचिव कांतीलाल पाटीदार पोहरी पटेलान, कोषाध्यक्ष चंद्रशेखर पाटीदार पोहरी, सह कोषाध्यक्ष राजेंद्र भाटिया, संगठन मंत्री बंशीलाल पाटीदार को मनोनीत किया गया।
कचरूलाल पाटीदार।