पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सात साल पहले झारखंड की प्रेमलता एवरेस्ट पर चढ़ने वाली सबसे बुजुर्ग भारतीय महिला बनी थीं

सात साल पहले झारखंड की प्रेमलता एवरेस्ट पर चढ़ने वाली सबसे बुजुर्ग भारतीय महिला बनी थीं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सात साल पहले झारखंड की प्रेमलता एवरेस्ट पर चढ़ने वाली सबसे बुजुर्ग भारतीय महिला बनी थीं

2011- आज ही के दिन झारखंड की पर्वतारोही प्रेमलता अग्रवाल दुनिया के सबसे ऊंचे पर्वत शिखर माउंट एवरेस्ट पर चढ़ी थीं। ऐसा करने वाली वे सबसे उम्रदराज़ भारतीय महिला बन गई थीं।

1873- सैन फ्रांसिस्को के बिजनेसमैन लेवी स्ट्रॉस और दर्जी जेकब डेविस को इसी दिन जीन्स बनाने का पेटंट दिया गया। दुनिया की पहली जीन्स लेवी स्ट्रॉस ने बनाई थी।

1958- ब्रिटेन के हाई वायकॉम शहर के नए महापौर लेस्ली ब्रेन के वजन की ये देखने के लिए सार्वजनिक रूप से जांच की गई कि करदाताओं के पैसे से कहीं उन पर चर्बी तो नहीं चढ़ रही है।

1965- ब्रिटेन की पुलिस को हथियारबंद अपराधियों और खतरनाक व्यक्तियों के खिलाफ आंसू गैस की बंदूकें और गोले इस्तेमाल करने की अनुमति दी गई थी।

1965- मिस्र में पाकिस्तानी बोइंग विमान 720-बी के क्रैश हो जाने से 121 लोगों की मौत हो गई।

1983- दक्षिण अफ्रीका की राजधानी प्रिटोरिया में हुए कार बम धमाके में 16 लोग मारे गए थे जबकि 130 से ज्यादा जख्मी हो गए थे।

2012 इटली में आए विनाशकारी भूकंप में 27 लोगों की मौत हो गई|इसके अलावा 250 लोग घायल हुए थे।

खबरें और भी हैं...