बाइक सवार की हादसे में मौत, रातभर सड़क पर पड़ा रहा शव
भगवानपुरा | करेड़ा-मांडल रोड पर कबराड़िया चौराहे के पास शुक्रवार रात किसी वाहन की बाइक से भिड़ंत हो गई। इसमें बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। पारस (46) पिता नारायण शर्मा सुखामंड का शव रातभर रोड के किनारे ही पड़ा रहा। सुबह ग्रामीणों को पता चला तो पुलिस को सूचना दी। शनिवार सुबह लुहारिया चौकी प्रभारी अभयसिंह ने शव पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया।