महंत सरजू दास ने थानेदार को धमकाया, मुकदमा दर्ज
करेड़ा | हनुमान दरवाजा के पास स्थित विवादित स्थल पर रविवार देर रात महंत सरजूदास ने कुछ लोगों के साथ पहुंचकर वहां तैनात पुलिसकर्मियों को विवादित स्थल पर बिना पूछे दीवार बनाने की स्वीकृति देने का आरोप लगाते हुए धमकी दी।
थानेदार शिवजीलाल गुर्जर ने यह आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज की। रिपोर्ट में बताया कि हनुमान दरवाजा के पास विवादित स्थल पर महंत सरजूदास सहित आठ-10 लोगों ने रविवार देर रात मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों को धमकाया। पुलिस ने दबिश दी लेकिन महंत नहीं मिले। तब महंत के खिलाफ दो मामले दर्ज कराए गए।