करेड़ा | कालाजी स्थित नंद सागर तालाब के पास खेत पर गुरुवार रात पैंथर ने एक बछड़े का शिकार किया। सुबह गणपत गुर्जर ने मृत बछड़ा देखकर वन विभाग को सूचना दी। वनपाल शिवनाथ सिंह मौके पर पहुंचे। बछड़े का पोस्टमार्टम कराया। वन विभाग की टीम ने पैंथर के पदचिह्न की जांच की। ग्रामीणों ने बताया कि डेढ़ महीने पहले पैंथर ने एक बछड़े का शिकार किया था। वन विभाग को सूचना देने के बावजूद कोई नहीं पहुंचा था। करेड़ा वनपाल शिवनाथ सिंह ने बताया कि मौके पर पदचिह्न मिले हैं वे जरख के हैं।