पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • परशुराम जयंती पर 15 गांवों से निकली वाहन रैली

परशुराम जयंती पर 15 गांवों से निकली वाहन रैली

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भगवान परशुराम जयंती पर बुधवार को वाहन रैली निकाली गई। रतनपुरा में नवीन शर्मा के नेतृत्व में ब्राह्मण समाज की ओर से वाहन रैली निकाली गई। मांडल के पूर्व प्रधान गोपाल सारस्वत ने परशुराम के जयकारों के साथ भगवा झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। वाहन रैली में सरेड़ी के कमलेश सिरोठा, सत्यनारायण, रामेश्वर लाल, लादू लाल, चांदमल, मदन लाल, सुरेश चंद्र, शिव लाल, अविनाश सहित बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग शामिल हुए। रैली मांडल विधानसभा क्षेत्र के 15 गांवों से होकर निकली। एक रैली भगवानपुरा से होकर ब्राह्मणों की सरेरी, केरिया, लाछुड़ा क्षेत्र के 10 गांवों में होकर निकाली। जिसमें 300 से ज्यादा वाहन शामिल हुए। नवीन शर्मा ने ब्राह्मण समाज के एकीकरण के लिए मासिक बैठक का ऐलान करते हुए युवाओं से आगे आने का आह्वान किया।

बिजौलिया | परशुराम जयंती पर सर्व ब्राह्मण समाज ने वाहन रैली निकाली। वाहन रैली जागेश्वर महादेव से प्रारंभ हुई। रैली गौतमालय पहुंची। मुख्य अतिथि यूआईटी चेयरमैन गोपाल खंडेलवाल, हरीश भट्ट, पूर्व विधायक बद्रीप्रसाद गुरुजी, शिवप्रसाद शर्मा, मोहनलाल जोशी आदि मौजूद थे।

फूलिया कलां | भगवान परशुराम जयंती पर तहसील ब्राह्मण महासभा युवा संगठन के नेतृत्व में वाहन रैली निकाली गई। युवा संगठन के तहसील कार्यकर्ता शौभाग पंचोली ने बताया कि पहली बार सर्व ब्राह्मण समाज ने वाहन रैली निकाली। धनोप तिराहे से सुबह 9:15 बजे वाहन रैली शुरू हुई। वाहन रैली को धनोप तिराहे पर उदासीन बड़ा अखाड़ा रतलाम के संत शीतलदास महाराज, दादूपंथी प्रहलाद स्वामी महाराज जावद एवं सरपंच पूर्णिमा पाराशर ने भगवा झंडी दिखा रवाना किया। वाहन रैली धानेश्वर स्थित खांडल विप्र समाज के मंदिर पहुंची।

शाहपुरा | भगवान परशुराम जयंती सर्व ब्राह्मण समाज ने मनाई। कलिंजरी गेट स्थित गौतम आश्रम पर कार्यक्रम हुआ। परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण कर महा आरती की। पूर्व पार्षद नरेश व्यास, बजरंग शर्मा, गोल्डी पाराशर, सुमित पारीक आदि ने भगवान परशुराम के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। इस दौरान दिनेश व्यास, अनिल शर्मा, गणेश सुगंधी, बजरंग शर्मा,माधव प्रसाद शर्मा, रघुनंदन शर्मा, नरेश व्यास, गोल्डी पाराशर, राहुल पारीक, अंकुर पांडेय, राहुल शर्मा,पवन सुखवाल, अंकुर ओझा, अंकित शर्मा, मनोज पुरोहित, शिव कोशिक, संजय गौड़ प्रवीण सुखवाल उपस्थित थे। महा आरती के बाद चार दिवसीय परशुराम जयंती कार्यक्रम का समापन हुआ।

शोभायात्रा में युवाओं ने लहराए केसरिया ध्वज

गुलाबपुरा में गूंजे जयकारे... गुलाबपुरा | भगवान परशुराम जयंती पर श्रीराम मंदिर से वाहन रैली निकाली गई। रैली विप्र समाज के परशुराम भवन पहुंची। रैली का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। युवाओं ने जयकारे लगाए। समारोह विप्र भवन में हुआ। कार्यक्रम के अतिथि पालिका अध्यक्ष धनराज गुर्जर, भाजपा राष्ट्रीय परिषद सदस्य करतार सिंह राठौड़, विजयनगर भाजपा नेता नवीन शर्मा, पूर्व पालिका अध्यक्ष चेतन पेशवानी थे। इस दौरान पूर्व चेयरमैन रामप्रसाद शर्मा, समाज के वरिष्ठ सदस्य रामगोपाल शर्मा, सिद्धेश्वर शर्मा, मधुसूदन पारीक, राजकुमार शास्त्री, सुधीर शर्मा, अनुरूप शर्मा, सीपी जोशी, चेतन पाराशर, कमल शर्मा, अभिषेक दाधीच, सूर्यप्रकाश चतुर्वेदी, योगेश पांडे मौजूद थे। संचालन कैलाश नागला, अमित आत्रेय ने किया।

भास्कर संवाददाता | करेड़ा

भगवान परशुराम जयंती पर बुधवार को वाहन रैली निकाली गई। रतनपुरा में नवीन शर्मा के नेतृत्व में ब्राह्मण समाज की ओर से वाहन रैली निकाली गई। मांडल के पूर्व प्रधान गोपाल सारस्वत ने परशुराम के जयकारों के साथ भगवा झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। वाहन रैली में सरेड़ी के कमलेश सिरोठा, सत्यनारायण, रामेश्वर लाल, लादू लाल, चांदमल, मदन लाल, सुरेश चंद्र, शिव लाल, अविनाश सहित बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग शामिल हुए। रैली मांडल विधानसभा क्षेत्र के 15 गांवों से होकर निकली। एक रैली भगवानपुरा से होकर ब्राह्मणों की सरेरी, केरिया, लाछुड़ा क्षेत्र के 10 गांवों में होकर निकाली। जिसमें 300 से ज्यादा वाहन शामिल हुए। नवीन शर्मा ने ब्राह्मण समाज के एकीकरण के लिए मासिक बैठक का ऐलान करते हुए युवाओं से आगे आने का आह्वान किया।

बिजौलिया | परशुराम जयंती पर सर्व ब्राह्मण समाज ने वाहन रैली निकाली। वाहन रैली जागेश्वर महादेव से प्रारंभ हुई। रैली गौतमालय पहुंची। मुख्य अतिथि यूआईटी चेयरमैन गोपाल खंडेलवाल, हरीश भट्ट, पूर्व विधायक बद्रीप्रसाद गुरुजी, शिवप्रसाद शर्मा, मोहनलाल जोशी आदि मौजूद थे।

फूलिया कलां | भगवान परशुराम जयंती पर तहसील ब्राह्मण महासभा युवा संगठन के नेतृत्व में वाहन रैली निकाली गई। युवा संगठन के तहसील कार्यकर्ता शौभाग पंचोली ने बताया कि पहली बार सर्व ब्राह्मण समाज ने वाहन रैली निकाली। धनोप तिराहे से सुबह 9:15 बजे वाहन रैली शुरू हुई। वाहन रैली को धनोप तिराहे पर उदासीन बड़ा अखाड़ा रतलाम के संत शीतलदास महाराज, दादूपंथी प्रहलाद स्वामी महाराज जावद एवं सरपंच पूर्णिमा पाराशर ने भगवा झंडी दिखा रवाना किया। वाहन रैली धानेश्वर स्थित खांडल विप्र समाज के मंदिर पहुंची।

शाहपुरा | भगवान परशुराम जयंती सर्व ब्राह्मण समाज ने मनाई। कलिंजरी गेट स्थित गौतम आश्रम पर कार्यक्रम हुआ। परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण कर महा आरती की। पूर्व पार्षद नरेश व्यास, बजरंग शर्मा, गोल्डी पाराशर, सुमित पारीक आदि ने भगवान परशुराम के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। इस दौरान दिनेश व्यास, अनिल शर्मा, गणेश सुगंधी, बजरंग शर्मा,माधव प्रसाद शर्मा, रघुनंदन शर्मा, नरेश व्यास, गोल्डी पाराशर, राहुल पारीक, अंकुर पांडेय, राहुल शर्मा,पवन सुखवाल, अंकुर ओझा, अंकित शर्मा, मनोज पुरोहित, शिव कोशिक, संजय गौड़ प्रवीण सुखवाल उपस्थित थे। महा आरती के बाद चार दिवसीय परशुराम जयंती कार्यक्रम का समापन हुआ।

फूलिया कलां

करेड़ा

बागौर | सर्व ब्राह्मण समाज की ओर से हनुमान के मंदिर के पीछे बालिका स्कूल से शोभायात्रा निकाली। बालिका स्कूल में महा आरती की गई। युवा हाथों में फरसा व केसरिया ध्वज लेकर चल रहे थे। चांदरास, बावलास, जोरावरपुरा, घोड़ास, भोजपुरा, लक्ष्मीपुरा, भावलास का खेड़ा, लेसवा, करणवास, भावलास के समाज के लोग शामिल हुए। पूर्व प्रधान गोपाल सारस्वत, गुर्जर गौड़ युवक संघ के आरएम शर्मा, मनीष शर्मा, दुर्गालाल शर्मा, देवीलाल पुजारी, श्यामलाल जोशी, गोपाल शर्मा, राजेंद्र शर्मा, ललित व्यास, कैलाश चंद्र शर्मा, गोपीकृष्ण शर्मा, डीपी शर्मा आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...