पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • गुर्जर समाज की बैठक में सामूहिक विवाह सम्मेलन की तैयारी पर चर्चा

गुर्जर समाज की बैठक में सामूहिक विवाह सम्मेलन की तैयारी पर चर्चा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुर्जर समाज की बैठक में सामूहिक विवाह सम्मेलन की तैयारी पर चर्चा

बड़ौदा | गुर्जर समाज द्वारा ग्राम ढेंगदा में 26 अप्रैल को हाेने वाले सामूहिक विवाह सम्मेलन की तैयारी काे लेकर मंगलवार काे देवनारायण मंदिर पर बैठक रखी गर्इ। जिसमें विवाह के लिए वर- वधुओं का पंजीयन कार्य में तेजी लाने का निर्णय लिया गया है। इसके साथ ही विवाह सम्मेलन के लिए गठित आयोजन कमेटी के पदाधिकारी क्षेत्र के गांव गांव में जाकर समाज बंधुअाें से संपर्क करेंगे। जोड़ों की पंजीयन संख्या 100 तक बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है। बैठक के दाैरान व्यवस्थाओं के लिए अलग अलग जिम्मेदारी साैंपी गर्इ है।

ग्रामीण अंचल में ग्राम स्तरीय टीमों को मिलेगी खेल सामग्री

विजयपुर | ग्रामीण अंचल में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए शासन द्वारा ग्राम स्तरीय टीमों को खेल सामग्री मुहैया कराई जाएगी। ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर लगाने की तैयारी भी खेल एवं युवा कल्याण विभाग कर रहा है। बताया गया है कि विजयपुर ब्लॉक के चयनित ग्रामों में खिलाडिय़ों को वालीबॉल, क्रिकेट किट, फुटबॉल आदि खेल सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। वहीं नगर परिषद अध्यक्ष रिंकी गाेयल ने बताया कि विजयपुर में बनकर तैयार स्टेडियम में टर्फ विकेट बनवाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

कीचड़ के कारण लाेगाें काे बदलने पड़े रास्ते , पंचायत नहीं दे रही ध्यान

दांतरदा | भाेगीका- रामेश्वर मेगा हार्इवे बनने के बाद भी ग्राम जावदेश्वर में जल निकास का इंतजाम नहीं हाेने से लाेगाें काे रास्ते बदलने काे मजबूर हाेना पड़ रहा है। 9 हजार आबादी वाली इस पंचायत में सभी 15 वार्ड में अामरास्ते कीचड़ से लथपथ है। रास्ते की दुर्दशा के चलते लोगों काे अतिरिक्त फेरा लगाना पड़ता है। स्थानीय ग्रामीणों ने समस्या काे बढ़ावा देने के लिए ग्राम पंचायत काे जिम्मेदार ठहराया है। बताया गया है कि ग्राम पंचायत के जिम्मेदार कतर्इ ध्यान नहीं दे रहे हैं। पंचायत के रवैए से क्षुब्ध ग्रामवासियों ने इस संबंध में एक अावेदन पत्र जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी काे साैंपा है। जिसमें सीसी रोड एवं नाली बनाकर स्थायी समाधान कराने की मांग की की है। बताया गया है कि नल जल योजना के पाइप लाइन बिछाने के लिए सीसी रोड खोदी गई थी। 500 मीटर लंबाई में खोदी गई सीसी रोड की आज तक सुध नहीं ली है। इस रास्ते से किसानों की ट्रैक्टर ट्रॉली भी नहीं निकल पाती है।

पंचायतों से मांगे स्टापडैम व तालाब गहरीकरण के लिए प्रस्ताव

कराहल | आदिवासी अंचल में पेयजल समस्या के स्थायी समाधान के लिए बारिश का पानी संचित करने के लिए ग्राम स्वराज अभियान में ग्राम पंचायतों से स्टापडैम व तालाब गहरीकरण के प्रस्ताव मांगे गए हैं। ग्राम पंचायत स्तर पर बैठक आयोजित कर स्टापडैम व तालाब के प्रस्ताव स्थानीय आबादी की जरूरत के मान से तैयार किए जाएंगे। परंपरागत जलस्रोतों के संरक्षण, पुरानी बावड़ी, कुएं व तालाब का जीर्णोद्घार किया जाएगा। तालाब गहरीकरण कार्य कराकर इसकी जलभराव क्षमता बढ़ाने पर खास जोर दिया जाएगा।

हाईवे पर तीन जगह अस्थायी बस स्टैंड से ट्रैफिक हो रहा प्रभावित

कराहल | तहसील मुख्यालय कराहल पर स्थाई बस स्टैंड बनाने का काम दाे साल से अागे नहीं बढ़ रहा है। कस्बे में करियादेह तिराहे के पास पीडब्ल्यूडी की खाली पड़ी जमीन पर बस स्टैंड बनाने की याेजना है। लेकिन ग्राम पंचायत की उदासीनता के चलते भूमि हस्तांतरण की कार्रवाई अधर में है। वर्तमान में हाईवे पर तीन जगह बसों के ठहराव से ट्रैफिक जाम के हालात बन रहे हैं। लाेगाें का कहना है कि कस्बे से ग्वालियर, शिवपुरी, पोहरी, केलवाड़ा, करियादेह रूट पर चलने वाली बसें बीच सडक़ पर खड़ी रहती है। मनमाने बस स्टैंड संचालित हाेने से राेजाना दो हजार लोग परेशान हाेते हैं। बस ऑपरेटर मनमाने तरीके से करियादेह तिराहा, पनवाड़ा तिराहे तथा पुलिस थाने के पास बस खड़ी करते हैं। जिस जगह बस ठहरती है वहां यात्रियों के लिए छाया व पानी का प्रबंध नहीं है।

आवास योजना में पेंडिंग प्रकरण स्वीकृत कराने की मांग

ढोढर| ग्राम बलावनी के ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री आवास योजना के प्रकरण स्वीकृत कराने की मांग जनपद सीईओ से की है। ग्रामीणों की शिकायत है आवास योजना के प्रकरण स्वीकृति के इंतजार में पेंडिंग है। स्थानीय ग्रामीण सुरेश माली, दीनू बंजारा, गणपत सुमन, भैरोलाल माली, कैलाश माली आदि ने जनपद सीईओ से बलावनी पंचायत क्षेत्र के हितग्राहियों के मुख्यमंत्री आवास योजना के प्रकरणों को शीघ्र मंजूर करने की मांग की है।

खबरें और भी हैं...