पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • विश्व तंबाकू एवं धूम्रपान निषेध दिवस 31 को होगा कार्यक्रमों का आयोजन

विश्व तंबाकू एवं धूम्रपान निषेध दिवस 31 को होगा कार्यक्रमों का आयोजन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विश्व तंबाकू एवं धूम्रपान निषेध दिवस 31 को होगा कार्यक्रमों का आयोजन

कराहल| विश्व तंबाकू एवं धूम्रपान निषेध दिवस 31 मई को विभिन्न सामाजिक संस्थाओं द्वारा मनाया जाएगा। कराहल में राष्ट्रीय विज्ञान महासभा द्वारा आदिवासी बस्तियों में कार्यक्रम आयोजित युवाओं, छात्र- छात्राओं और महिलाओं में बढ़ती तंबाकू,गुटखा,धूम्रपान की प्रवृत्ति की रोकथाम के लिए जागरूकता फैलाएंगे। विज्ञान महासभा के बीरेंद्र पाराशर ने बताया कि इस दौरान लोगों को फोटो एलबम दिखाकर गुटखा, तंबाकू, बीड़ी, सिगरेट के दुष्परिणामों से अवगत कराया जाएगा। अखिल विश्व गायत्री परिवार की ओर से 31 मई को तंबाकू निषेध दिवस पर लोगों से नशा त्यागने के संकल्प पत्र भरवाए जाएंगे।

9वीं, 11वीं की पूरक परीक्षाएं जून में

कराहल| शासकीय हाईस्कूल और हायर सेकंडरी स्कूल में कक्षा 9वीं और 11वीं की पूरक परीक्षाएं अगले माह जून में संपन्न कराई जाएगी। कक्षा 9वीं में दो विषय में और कक्षा 11वीं की वार्षिक परीक्षा में एक विषय में अनुत्तीर्ण रहे छात्र- छात्राओं को पूरक की पात्रता दी गई है। खास बात यह है कि स्कूल शिक्षा विभाग ने उन छात्रों को पूरक परीक्षा में शामिल होने की मंजूरी दे दी है जो राष्ट्रीय शालेय स्पर्धा में भाग लेने के कारण परीक्षा में सम्मिलित नहीं हो सके थे।

एग्रीकल्चर अकादमी का 91 प्रतिशत रहा बोर्ड परीक्षा परिणाम

विजयपुर| नगर की कृषि उपज मंडी परिसर में संचालित पॉमोलॉजिस्ट एग्रीकल्चर अकादमी के छात्र-छात्राओं का बोर्ड परीक्षा परिणाम 91 प्रतिशत रहा है। अकादमी पर एक कार्यक्रम आयोजित कर सफल परीक्षार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए गुरुजन ने आशीर्वाद दिया। अकादमी प्रबंधक ने इस मौके पर विद्यार्थियों की सफलता में शिक्षकों के योगदान की सराहना की। पांच साल मेंं पहली बार पॉमोलॉजिस्ट एग्रीकल्चर अकादमी का परीक्षा परिणाम 90 फीसदी के पार पहुंचा है।

डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने पंचायत स्तर पर शिविर लगेंगे

विजयपुर| नकदी रहित लेन-देन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ग्राम पंचायत मुख्यालय पर शिविर लगेंगे। जन शिक्षण संस्थान द्वारा डिजिटल साक्षरता अभियान के तहत मोबाइल बैंकिंग एवं भीम एप से भुगतान के बारे में ग्रामीणों को जानकारी देने के लिए पंचायतों में शिविर लगाए जाएंगे। जिसमें बैंकर्स द्वारा डिजिटल भुगतान का तरीका ग्रामीणों को बताया जाएगा। साथ ही डिजिटल भुगतान के फायदे बताए जाएंगे। जनपद स्तर के अधिकारी व जनप्रतिनिधियों काे इन शिविर में अतिथि के ताैर आमंत्रित किया जाएगा।

वन समितियों ने शुरू किया तेंदूपत्ता संग्रहण कार्य

कराहल | सामान्य वन मंडल के कराहल डिवीजन में 17 लघु वनोपज समितियों के माध्यम से तेंदूपत्ता संग्रहण कार्य शुरू हो गया है। लेकिन इस बार विपरीत माैसम का असर तेंदूपत्ता का उत्पादन पड़ने से संग्रहण कार्य की शुरुआत निराशाजनक रही है। बारिश के प्रभाव से तेंदूपत्ता पर दाग लगने की शिकायत देखने में अा रही है। जिससे तेंदूपत्ता की क्वालिटी कमतर हाेने की अाशंका श्रमिकों अाैर समिति प्रबंधकों काे सता रही है। कराहल डिवीजन में तेंदूपत्ता संग्रह का लक्ष्य प्रभावित हाे सकता है। वन विभाग ने चालू वर्ष के लिए कुल 28 हजार मानक बोर तेंदूपत्ता संग्रहण का लक्ष्य रखा है। लेकिन जंगल में तेंदूपत्ता कम निकलने से लक्ष्य पूरा होना मुश्किल लग रहा है। लघु वनोपज समिति के लोगों ने वन विभाग के अधिकारियों को स्थिति से अवगत कराया है। जिसके अनुसार इस बार तेंदूपत्ता का उत्पादन 26 हजार मानक बोरा होने का अनुमान जताया गया है। जो निर्धारित लक्ष्य से दो हजार मानक बोरा कम है।

उत्कृष्ट विद्यालय में ब्लाॅक स्तरीय परिवेदना शिविर कल

विजयपुर| शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षकों, अध्यापकों, कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण के लिए परिवेदना शिविर 18 मई को उत्कृष्ट विद्यालय में लगेगा। शिविर में विभागीय अधिकारी उपस्थित रहकर सुबह 10.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक शिक्षकों व कर्मचारियों की वेतनमान, क्रमोन्नित, वरिष्ठ वेतन सहित अन्य समस्याएं सुनेंगे। बीईओ वकील रावत ने बताया कि शिक्षा विभाग के आदेश पर परिवेदना शिविर को लेकर आवश्यक तैयारी कर ली गई है।

स्कूल में समग्र स्वच्छता अभियान मेें बने टॉयलेट क्षतिग्रस्त

गिरधरपुर | हीरापुर शासकीय प्राइमरी स्कूल में समग्र स्वच्छता अभियान के तहत बना शौचालय एक साल से बेकार हालत में हैं। इसकी सीट व दरवाजे टूट गए। यहां प्राइमरी स्कूल के पास ही शासकीय मिडिल स्कूल संचालित स्कूल समय में बच्चे टायलेट के लिए बाहर जाते हैं। जिससे स्कूल परिसर में दुर्गंध फैलती है। बच्चों के साथ ही शिक्षक भी परेशान है। स्कूल प्रबंधन का कहना है कि टॉयलेट के मेंटेनेंस के लिए बजट नहीं मिलने की वजह से समस्या बनी हुई है।

बनने के दो महीने में ही उखड़ गई प्रधानमंत्री योजना की सड़क

प्रेमसर | प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत ननावद से मावदा तक सड़क का निर्माण कार्य घटिया होने की शिकायत ग्रामीणों ने महाप्रबंधक से करते हुए जांच की मांग की है। धन्नालाल मीणा, रामचरण मीणा, प्रहलाद बैरवा, बृजमोहन बैरवा, बाबूलाल मीणा, महावीर, मुरारीलाल, धनजीत सिंह, प्रभुलाल मीणा ने बताया कि सड़क का काम बेहद घटिया दर्जे का होने की वजह से बनने के दो माह बाद ही सड़क उखड़ ्गई है।

खबरें और भी हैं...