पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • महिलाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए मिलेगा फार्मेसी नर्सिंग का प्रशिक्षण

महिलाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए मिलेगा फार्मेसी नर्सिंग का प्रशिक्षण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुख्यमंत्री महिला सशक्तिकरण योजना के तहत ट्रेनिंग के लिए 25 मई तक जमा होंगे आवेदन

भास्कर संवाददाता | कराहल

मुख्यमंत्री महिला सशक्तिकरण योजना के तहत पात्र महिलाओं से 25 मई तक आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक महिलाएं अपने आवेदन जिला महिला सशक्तिकरण कार्यालय में जमा कर सकते हैं।

महिला सशक्तिकरण विभाग द्वारा इस योजना का उद्देश्य, पीड़ित, कठिन परिस्थितियों में निवास कर रही महिलाओं का आर्थिक विकास, सामाजिक उन्नयन के लिए समुचित प्रशिक्षण देकर उन्हें स्थायी रोजगार से जोड़ना है। योजना के तहत दुष्कर्म से पीड़ित महिला, बालिका, दुर्व्यवहार से बचाई गई ऐसी महिलाएं , जो गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करती हो, ऐसिड विक्टिम, जेल से रिहा महिलाएं, परित्यक्ता, तलाकशुदा महिलाएं जो गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करती हो, शासकीय व अशासकीय आश्रय गृह, बालिका गृह, अनुरक्षण गृह आदि गृहों में निवासरत बालिका ,महिलाएं दहेज प्रताड़ित, अग्नि पीड़ित महिलाएं आवेदन कर सकती है।

महिलाओं को इन विषयों में दिया जाएगा प्रशिक्षण

इन विषयों में दिया जाएगा प्रशिक्षण. योजना के तहत महिलाओं को फार्मेसी नर्सिंग, फिजियोथैरेपी, आया, दाई, वार्ड परिचर, ब्यूटीशियन, शार्टटर्म मैनेजमेंट कोर्स, आईटीआई, पालिटेक्निक पाठ्यक्रम, हॉस्पिटेलिटी, होटल ईवेंट मैनेजमेंट,प्रयोगशाला सहायक, बीएड-डीएड का प्रशिक्षण दिलवाया जाएगा। सामान्य वर्ग महिला की उम्र 45 वर्ष से कम हो व विधवा परित्यक्ता, तलाकशुदा, एससीएसटी पिछड़ा वर्ग की महिला होने की स्थिति में उम्र 50 वर्ष या कम उम्र की महिलाओं को योजना का लाभ मिलेगा। पात्र महिलाओं से 25 मई तक आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक महिलाएं अपने आवेदन जिला महिला सशक्तिकरण कार्यालय में जमा कर सकते हैं।

खबरें और भी हैं...